अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच ईरान छोड़ने की सलाह: भारतीय दूतावास ने जारी की इमरजेंसी एडवायजरी, हेल्पलाइन जारी

On

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका में जारी तनाव के बीच भारत ने ईरान में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इससे पहले पोलैंड और सर्बिया ने भी अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया था। अमेरिका ने पिछले 22 साल में मिडिल ईस्ट में सबसे बड़ी सैन्य तैनाती की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस्लामिक रिपब्लिक के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर सैन्य कार्रवाई की धमकी भी दे रहे हैं। इन्हीं सब चेतावनियों और धमकियों के बीच अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। ईरान में भारतीय दूतावास ने लिखा, "भारत सरकार की 5 जनवरी 2026 की एडवाइजरी को जारी रखते हुए, और ईरान में बदलते हालात को देखते हुए, जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में हैं (छात्र, तीर्थयात्री, बिजनेस करने वाले और टूरिस्ट) उन्हें सलाह दी जाती है कि वे कमर्शियल फ्लाइट समेत ट्रांसपोर्ट के मौजूद तरीकों से ईरान छोड़ दें।"

 

यमुनानगर:तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर घायल ये भी पढ़ें  यमुनानगर:तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

मोरना में अनियंत्रित कार सैलून में घुसी, शटर और दीवार तोड़कर भीतर पहुंची; बड़ा हादसा टला, दुकान में रखा कीमती सामान चकनाचूर ये भी पढ़ें  मोरना में अनियंत्रित कार सैलून में घुसी, शटर और दीवार तोड़कर भीतर पहुंची; बड़ा हादसा टला, दुकान में रखा कीमती सामान चकनाचूर

भारतीय दूतावास ने आगे लिखा कि एडवाइजरी में यह दोहराया जाता है कि सभी भारतीय नागरिकों और पीआईओ को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए, विरोध या प्रदर्शन वाली जगहों से बचना चाहिए, ईरान में भारतीय एम्बेसी के संपर्क में रहना चाहिए और किसी भी डेवलपमेंट के लिए स्थानीय मीडिया पर नजर रखनी चाहिए। भारतीय एंबेसी ने ईरान में सभी भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे अपने ट्रैवल और इमिग्रेशन डॉक्यूमेंट्स, जिनमें पासपोर्ट और आईडी शामिल हैं, अपने पास तैयार रखें। उनसे इस बारे में किसी भी मदद के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क करने का अनुरोध किया जाता है। मदद के लिए भारतीय दूतावास ने अलर्ट भी जारी किया है।

मन की बात में पीएम मोदी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र, कहा- 'मार्कशीट से तय नहीं होता आपका मूल्य' ये भी पढ़ें  मन की बात में पीएम मोदी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र, कहा- 'मार्कशीट से तय नहीं होता आपका मूल्य'

 

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट हेल्पलाइन के लिए मोबाइल नंबर +989128109115, +989128109109, +989128109102 और +989932179359 हैं। इसके अलावा सीओएनएस डॉट तेहरान एट द रेट डॉट जीओवी डॉट इन पर ईमेल भी कर सकते हैं। ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों, जिन्होंने भारतीय दूतावास में रजिस्टर नहीं किया है, उन्हें तुरंत रजिस्टर करने के लिए कहा गया है। अगर कोई भारतीय नागरिक ईरान में इंटरनेट की दिक्कतों की वजह से रजिस्टर नहीं कर पाता है, तो भारत में उनके परिवार ऐसा कर सकते हैं। इससे पहले सर्बिया ने अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने की अपील की है। सर्बियाई विदेश मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, "सुरक्षा व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के कारण, सर्बिया गणराज्य के नागरिकों को ईरान जाने की सलाह नहीं दी जाती है।

 

वहीं, ईरान में मौजूद सभी लोगों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी जाती है।" सर्बिया ने ईरान में अपने नागरिकों से "जितनी जल्दी हो सके" देश छोड़ने की अपील की है। बाल्कन देश ने जनवरी में ही सर्बियाई नागरिकों को ईरान छोड़ने और वहां न जाने के लिए कहा था। दिसंबर 2025 के अंत और जनवरी 2026 की शुरुआत में देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन चल रहे थे। गुरुवार को ही पोलिश पीएम डोनाल्ड टस्क ने अपने लोगों से ईरान न जाने और वहां से लौट आने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए ईरान में मौजूद पोलिश नागरिकों को तुरंत वहां से निकल जाना चाहिए क्योंकि हथियारों से लैस लड़ाई की आशंका के कारण "कुछ ही घंटों में निकलना मुमकिन नहीं होगा।" 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर क्रिकेट लीग-2 का भव्य आगाज, 12 टीमें दिखाएंगी दमखम, 13 मार्च को होगा फाइनल

मुजफ्फरनगर। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को बहुप्रतीक्षित 20-20 ओवरों की 'मुजफ्फरनगर क्रिकेट लीग-2' (एमपीएल-2) का शानदार शुभारंभ हुआ। सहारनपुर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर क्रिकेट लीग-2 का भव्य आगाज, 12 टीमें दिखाएंगी दमखम, 13 मार्च को होगा फाइनल

मुज़फ्फरनगर में राशन डीलर की मनमानी से ग्रामीण त्रस्त, गबन का लगाया आरोप, लाइसेंस निरस्त करने की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर। मीरापुर क्षेत्र के ग्राम सम्भलहेड़ा में सरकारी राशन डीलर की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में राशन डीलर की मनमानी से ग्रामीण त्रस्त, गबन का लगाया आरोप, लाइसेंस निरस्त करने की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर: पिता की रोक-टोक से नाराज दो बेटियों ने गला रेतकर की हत्या; खीर में दी थी नींद की गोली

मुजफ्फरनगर। जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक ऐसी रूह कंपा देने...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पिता की रोक-टोक से नाराज दो बेटियों ने गला रेतकर की हत्या; खीर में दी थी नींद की गोली

रतनपुरी बस स्टैंड पर पलटा गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक, बाल-बाल बची जान, हादसे के बाद सड़क पर लगा लंबा जाम

रतनपुरी। जनपद के थाना रतनपुरी क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रतनपुरी बस स्टैंड के पास...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
रतनपुरी बस स्टैंड पर पलटा गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक, बाल-बाल बची जान, हादसे के बाद सड़क पर लगा लंबा जाम

चुनावी शंखनाद के लिए मेरठ की धरती ही क्यों चुनते हैं प्रधानमंत्री मोदी ?

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में अगर किसी एक शहर ने बार-बार राष्ट्रीय विमर्श को दिशा दी है, तो वह...
लाइफस्टाइल  राजकाज 
चुनावी शंखनाद के लिए मेरठ की धरती ही क्यों चुनते हैं प्रधानमंत्री मोदी ?

उत्तर प्रदेश

शामली: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार में मिला प्रेमी युगल, युवक की मौत, युवती गंभीर

शामली। बाबरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक कार में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  शामली  बागपत 
शामली: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार में मिला प्रेमी युगल, युवक की मौत, युवती गंभीर

‘यूपी में न कर्फ्यू, न दंगा, सब चंगा है’: सिंगापुर में बोले सीएम योगी, बोले- भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बना उत्तर प्रदेश

सिंगापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर के ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल (GIIS) में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
‘यूपी में न कर्फ्यू, न दंगा, सब चंगा है’: सिंगापुर में बोले सीएम योगी, बोले- भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बना उत्तर प्रदेश

यूपी में किसानों को दिन में मिलेगी बिजली और डिस्कॉम का घटेगा घाटा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी पूरी हो चुकी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  बिजनौर  कृषि 
यूपी में किसानों को दिन में मिलेगी बिजली और डिस्कॉम का घटेगा घाटा

सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले दिन उत्तर प्रदेश को निवेश के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर