रणबीर कपूर और आलिया पर कंगना ने लगाए ये गंभीर आरोप, मच गया हड़कंप !

मुंबई। हाल ही में ट्विटर पर वापसी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने आरोप लगाया है कि फिल्म उद्योग का एक जाना-माना अभिनेता उनकी ‘जासूसी’ कर रहा है। अभिनेत्री ने साझा किया कि चीजें इस हद तक पहुंच गई हैं कि न केवल सड़कों पर बल्कि उनकी इमारत की पाकिर्ंग और छत पर भी उनकी […]
मुंबई। हाल ही में ट्विटर पर वापसी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने आरोप लगाया है कि फिल्म उद्योग का एक जाना-माना अभिनेता उनकी ‘जासूसी’ कर रहा है। अभिनेत्री ने साझा किया कि चीजें इस हद तक पहुंच गई हैं कि न केवल सड़कों पर बल्कि उनकी इमारत की पाकिर्ंग और छत पर भी उनकी जासूसी की जा रही है।
अभिनेत्री ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में एक लंबा नोट साझा किया, जिसमें बताया गया कि कैसे एक अभिनेता उनका पीछा कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अभिनेता की पत्नी अपने पति की हरकतों से अच्छी तरह वाकिफ है, लेकिन इस पर विराम लगाने के बजाय वह अपने पति का साथ दे रही है।
कंगना ने अपने नोट की शुरूआत करते हुए कहा, “मैं जहां भी जाती हूं मेरा पीछा किया जाता है और मेरी जासूसी की जाती है। यहां तक कि मेरी बिल्डिंग की पार्किंग और घर की छत पर भी वे जूम लेंस से देखते हैं।”
ये भी पढ़ें रसोई गैस संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल: कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, सिलेंडर लेकर पहुंचे कार्यकर्ताइसके बाद उन्होंने कहा कि वह हैरान हैं कि उन्हें कैमरे में कैद करने वाले लोग उनके शेड्यूल से कैसे अच्छी तरह परिचित हैं, :सुबह मुझे 6:30 बजे क्लिक किया गया था, उन्हें मेरा शेड्यूल कैसे मिलता है?”
हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन ऐसा लगता है कि अभिनेत्री ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को निशाना बनाया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां