प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घुटने टेकते नहीं, घुटने टिकवाते हैं- नरेन्द्र कश्यप

On

मुजफ्फरनगर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, मुजफ्फरनगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप रहे। उन्होंने अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों, उपलब्धियों और नेतृत्व शैली की जमकर प्रशंसा की।

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर नगरपालिका हड़ताल में टकराव: अध्यक्ष और महिला कर्मचारी के बीच नोकझोंक, वीडियो वायरल

मंत्री कश्यप ने कहा "मोदी जी घुटने टेकते नहीं, घुटने टिकवाने वाले हैं।" उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ गरीबों के लिए योजनाएं लागू की हैं। पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को 2475 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति बिना किसी भ्रष्टाचार के सीधे खातों में ट्रांसफर की गई। इसके अलावा गरीब कन्याओं की शादी के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये की सहायता भी सीधे खातों में भेजी गई।

और पढ़ें एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, भारत से महामुकाबला तय

मंत्री ने यह भी बताया कि 2014 तक भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, लेकिन अब भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्दी ही तीसरे स्थान पर होगा।

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर के भोकरहेड़ी में आधार कार्ड सेंटर की मांग तेज, नागरिक परेशान

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण को केवल कागजों तक सीमित रखा, जबकि भाजपा ने महिलाओं को वास्तविक सम्मान और भागीदारी दी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले 5 वर्षों में हर तीसरी सांसद और विधायक महिला होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने की, संचालन विपुल भटनागर और दिनेश बंसल ने किया।

इस अवसर पर मंत्री कपिल देव, पूर्व चेयरमैन सुभाष चन्द्र शर्मा, कैप्टन प्रवीण कुमार सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
प्रदीप सैनी, वीरपाल निर्वाल, आंचल तोमर, उमेश मलिक, पवन अरोरा, संजय अरोरा, मोहन तायल, देशबंधु तोमर, श्रीगोपाल माहेश्वरी, ममता अग्रवाल, प्रवीण खेड़ा, नंदकिशोर, कपिल त्यागी, रजत धीमान, अमित पटपटिया, देवेश कौशिक, राजू अहलावत, गीता जैन, रविकांत प्रधान, नीटू त्यागी, संदीप शर्मा, शैलेन्द्र डाक्टर, शेखर पुंडीर, सुरेंद्र एडवोकेट, डॉ. सुनील, डॉ. राजबीर, अशोक सिंघल, दिनेश पुंडीर, सुधीर खटीक, शोभित गुप्ता, पंकज माहेश्वरी, योगेंद्र चौधरी, हर्ष साहनी, पवन छाबड़ा, सलीम अहमद, नकुल उपाध्याय, नरेश त्यागी, अरविंद, श्रीपाल आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

नवीनतम

कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या है टाइमिंग और जानें किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव?

नई दिल्ली। सूर्य ग्रहण एक अद्भुत खगोलीय घटना है। सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या है टाइमिंग और जानें किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव?

मुजफ्फरनगर में ग्राम पंचायत में 21 लाख की हेराफेरी, ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

मुजफ्फरनगर। मोरना ब्लॉक की ग्राम पंचायत कम्हेड़ा में एक बड़ी वित्तीय अनियमितता का खुलासा हुआ है। ग्राम विकास अधिकारी फैसल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ग्राम पंचायत में 21 लाख की हेराफेरी, ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

दैनिक राशिफल- 21 सिंतबर 2025, रविवार

   मेष- अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 21 सिंतबर 2025, रविवार

हंसिए-हंसाइए: यही है सुखी और स्वस्थ जीवन का मंत्र

हंसना शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। केवल शारीरिक ही नहीं अपितु मानसिक और आध्यात्मिक टानिक है। जो व्यक्ति...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
हंसिए-हंसाइए: यही है सुखी और स्वस्थ जीवन का मंत्र

मिर्जापुर में दरोगा ने भाजपा नेता को बैंक में थप्पड़ मारा, मचा बवाल, पुलिस अधिकारी निलंबित

      मिर्जापुर। जिले में भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के महामंत्री एवं अधिवक्ता कृष्ण कुमार सिंह के साथ बैंक में दरोगा सुनील...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मिर्जापुर में दरोगा ने भाजपा नेता को बैंक में थप्पड़ मारा, मचा बवाल, पुलिस अधिकारी निलंबित

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, एनडीपीएस एक्ट में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में वांछित हिस्ट्रीशीटर व अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर बदमाशों को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, एनडीपीएस एक्ट में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

सहारनपुर में घर में हुई चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, जेवर और नकदी बरामद

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में घर में हुई चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, जेवर और नकदी बरामद

देवबंद पुलिस की बड़ी सफलता: 150-150 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन सवेरा अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद पुलिस की बड़ी सफलता: 150-150 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार