शामली का अर्चित चौधरी करेगा गृहमंत्री अमित शाह की आगवानी .. सीआरपीएफ के 87 वें स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि होंगे अमित शाह
21 फरवरी को असम की राजधानी गुवाहाटी में निकाली जाएगी भव्य परेड
शामली। शामली निवासी सीआरपीएफ का प्लाटून कमांडर अर्चित चौधरी सीआरपीएफ के 87 वें स्थापना दिवस परेड के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अगवानी करेगा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का 87 वां स्थापना दिवस समारोह 21 फरवरी को असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। श्री अमित शाह सीआरपीएफ द्वारा निकाली जाने वाली भव्य परेड की सलामी लेंगे तथा मुख्य अतिथि के रूप में अपना उद्बोधन देंगे। गृहमंत्री अमित शाह जैसे ही हेलीपैड से मंच के लिए प्रस्थान करेंगे तो कार्यक्रम स्थल इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम के मुख्य द्वार में प्रवेश करते ही सीआरपीएफ के दो प्लाटून कमांडर -शामली निवासी अर्चित चौधरी तथा अमरोहा निवासी पार्थ यादव उनकी अगवानी करते उन्हें हुए मंच तक पहुंचाएंगे।
ये भी पढ़ें खतौली: बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने दो किशोरों को दबोचा, जमकर की 'मिजाज पुरसी', पुलिस को सौंपाकेंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 87 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में सीआरपीएफ के हजारों जवानों की भव्य परेड निकाली जाएगी। इसी के साथ आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा और कोबरा कमांडो हेलीकॉप्टर से तथा महिलाओं का'यशस्विनी' दस्ता मोटरसाइकिलों से हैरतअंगेज करतब दिखलाएगा। उल्लेखनीय है कि सीआरपीएफ के 87 वर्षों के इतिहास में पहली बार पूर्वोत्तर भारत के किसी राज्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं। असम राज्य में अप्रैल 2026 में विधानसभा के चुनाव भी प्रस्तावित है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना 27 जुलाई 1939 में हुई थी ।शुरुआत में इसे 'क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस फोर्स 'के नाम से जाना जाता था। बाद में 28 दिसंबर 1949 को संसद के एक अधिनियम द्वारा इसे सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स फोर्स (सीआरपीएफ) का नाम दिया गया। जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। वर्तमान में यह देश का सबसे बड़ा केंद्रीय अर्ध सैनिक बल है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां