मुजफ्फरनगर में "समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश 2047" अभियान पर कार्यशाला

On

मुजफ्फरनगर। “समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश 2047” अभियान के अंतर्गत एक भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल अधिकारी एवं सहारनपुर मंडल आयुक्त अटल कुमार राय, सेवानिवृत्त आईएएस चौबे सिंह वर्मा, सेवानिवृत्त आईपीएस रंजन द्विवेदी, प्रो. सुनीता शर्मा, प्रो. हंसराज सिंह और इंजीनियर सलेक चंद्र ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने कहा कि “विकसित भारत 2047” सरकार का महत्त्वाकांक्षी दृष्टिकोण है, जिसका उद्देश्य स्वतंत्रता की शताब्दी तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने बताया कि आर्थिक प्रगति, सामाजिक विकास, पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन इस मिशन के चार स्तंभ हैं।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में अल्ट्रासाउंड सेंटर सील होने से हड़कंप, लिंग जांच रोकथाम में सीएमओ की सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि इस विजन का लक्ष्य भारत को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना है, साथ ही हर नागरिक को उच्च जीवन स्तर दिलाना और तकनीकी नवाचार में अग्रणी बनाना है। मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर ने कहा कि मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 जैसे कार्यक्रम इस दिशा में उठाए गए ठोस कदम हैं।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर के बझेड़ी गांव से भाईचारे की मिसाल, हिंदू-मुसलमानों ने मिलकर भेजी पंजाब को राहत सामग्री

सेवानिवृत्त आईएएस सी.एस. वर्मा ने कहा कि शिक्षा और अनुसंधान में आज बोया गया बीज 2047 तक भारत को विश्व गुरु बना सकता है। वहीं, सेवानिवृत्त आईपीएस राजेश द्विवेदी ने कहा कि अमृतकाल हमें केवल अतीत पर गर्व नहीं कराता, बल्कि भविष्य के संकल्पों की प्रेरणा भी देता है।

और पढ़ें मुजफ्फरनगरः ई-रिक्शा चालक समीर की हत्या के मामले में दीपू और सुशील को उम्रकैद, जुर्माना भी लगाया

प्रो. सुनीता शर्मा ने कहा कि विकसित भारत 2047 परंपरा और आधुनिकता का संगम होगा। डॉ. हंसराज सिंह ने कृषि क्षेत्र में किसान की समृद्धि और मजदूर के सम्मान पर जोर दिया। इंजीनियर सलेक चंद्र ने कहा कि जिम्मेदारी को अधिकार से पहले समझना ही भारत को 2047 तक सशक्त बनाएगा।

शिक्षक राहुल कुशवाहा ने युवाओं को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि यदि वे अपनी क्षमता पहचान लें, तो भारत 2047 से पहले ही विकसित हो सकता है। डॉ. विकास कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विचार रखते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों की प्रतिभा को सही दिशा दें।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विशेषज्ञ वंदना गुलिया ने एआई क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाओं पर प्रकाश डाला। छात्राओं श्रेया पराशर और सावनी ने भी एआई पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में विजन 2047 डॉक्यूमेंट्री भी प्रस्तुत की गई, जिसमें कृषि उत्पादन बढ़ाने, जल संरक्षण, तकनीकी नवाचार और किसान-उद्यमिता को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। संवाद सत्र के दौरान प्रतिभागियों से सुझाव आमंत्रित किए गए और एक विशेष दफ कोड भी साझा किया गया, जिस पर आमजन अपनी राय ऑनलाइन भेज सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विकास कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रबुद्धजन समिति अध्यक्ष चौब सिंह वर्मा, एसएसपी संजय वर्मा, प्राचार्य आशीष द्विवेदी, रणबीर सिंह, दीपक गर्ग, चंद्रमोहन शर्मा सहित जिले के प्रगतिशील किसान, छात्र-छात्राएं, उद्यमी और अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

गणेश विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, हासन में 8 की मौत, 20 घायल

गणेश विसर्जन जुलूस में दर्दनाक हादसा: बैंगलोर के हासन में 8 की मौत, 20 से ज्यादा घायल बैंगलोर। कर्नाटक के...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
गणेश विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, हासन में 8 की मौत, 20 घायल

लखनऊ: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और पत्नी नूतन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और पत्नी नूतन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करने की अधिकतम सीमा छह माह की तय

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करने की अधिकतम सीमा छह माह की तय

दिल्ली के करावल नगर में सनसनी, अज्ञात हमलावरों ने युवक को सरेआम गोली मारकर उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके में शुक्रवार देर शाम हुई अंधाधुंध गोलीबारी से हड़कंप मच गया। नानक...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली के करावल नगर में सनसनी, अज्ञात हमलावरों ने युवक को सरेआम गोली मारकर उतारा मौत के घाट

बढ़ती उम्र के साथ बढ़ता तनाव

-कृष्णा कुमारी अक्सर देखने में आता है कि महिलायें और किशोरियां अपनी त्वचा, अपने बालों आदि के प्रति खास...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
बढ़ती उम्र के साथ बढ़ता तनाव

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और पत्नी नूतन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और पत्नी नूतन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

सुशीला बनीं नई पीएम, नेपाल में आपातकाल लागू,जेल से भागे 67 कैदी पकड़े, 22 यूपी के शामिल

काठमांडू। नेपाल की राजनीति में उथल-पुथल के बीच एक बड़ा बदलाव सामने आया है। देश की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सुशीला बनीं नई पीएम, नेपाल में आपातकाल लागू,जेल से भागे 67 कैदी पकड़े, 22 यूपी के शामिल

प्रदर्शनकारियों से सख्ती नहीं, संवेदनशीलता से निपटें: डीजीपी राजीव कृष्ण

लखनऊ। बाराबंकी में छात्रों पर लाठीचार्ज और गाजीपुर में दिव्यांग की पुलिस पिटाई से मौत की घटनाओं के बाद प्रदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
प्रदर्शनकारियों से सख्ती नहीं, संवेदनशीलता से निपटें: डीजीपी राजीव कृष्ण

सहारनपुर: दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का सश्रम कारावास, 25 हजार रुपये का जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-15 ने एक अभियुक्त को दुष्कर्म के अभियोग में दोषी पाते हुए...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का सश्रम कारावास, 25 हजार रुपये का जुर्माना