हिमाचल में फिर भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 343 लोगों की मौत, 3690 करोड़ का नुकसान,चंडीगढ़-मनाली एनएच पर फंसे मालवाहक वाहन

On

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून फिलहाल थोड़ा कमजोर पड़ा है और लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन की नहीं रहने वाली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 8 और 9 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में फिर भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आज और 7 सितंबर तथा 10 और 11 सितंबर को मौसम विभाग ने किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य बना हुआ है, कहीं धूप खिली तो कहीं बादल छाए रहे।

बीती रात से आज सुबह तक मंडी जिले के बाग्गी में सबसे अधिक 61 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि करसोग में 24, धौलाकुआं में 18, भुंतर में 16 और जोत में 14 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। हालांकि, पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से प्रदेश का जनजीवन अब भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटा है। जगह-जगह भूस्खलन और सड़कों के टूटने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार शुक्रवार सुबह तक प्रदेश में चार नेशनल हाइवे और 1213 सड़कें अवरुद्ध पड़ी रहीं। इनमें सबसे गंभीर स्थिति मंडी जिले की है, जहां चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे बीते 31 अगस्त से लगातार बंद है। इस कारण बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन जगह-जगह फंसे हुए हैं। इन वाहनों में लदी सब्जियां और फल खराब होने की कगार पर हैं। सेब सीजन पर भी इसका सीधा असर पड़ा है। शिमला जिला के ऊपरी क्षेत्रों में कई लिंक रोड बंद पड़े हैं, जिससे सेब बागवानों की फसल समय पर मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही।

बंद पड़े नेशनल हाइवे में किन्नौर का एनएच-05, कुल्लू का एनएच-3 और एनएच-305, लाहौल-स्पीति का एनएच-505 और मंडी का एनएच-03 शामिल हैं। सड़कों के अवरुद्ध होने की सबसे गंभीर स्थिति मंडी में है, जहां 280 सड़कें ठप हैं। कुल्लू में 230, शिमला में 261, चंबा में 187 और कांगड़ा में 41 सड़कें बंद पड़ी हैं।

भारी बारिश से बिजली और पानी की आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। प्रदेश में अब तक 1868 ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं, जिनमें सबसे अधिक 999 कुल्लू में और 292 मंडी में ठप हैं। इसी तरह पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। पूरे प्रदेश में 669 योजनाएं बंद पड़ी हैं, जिनमें सबसे अधिक 282 शिमला और 120 चंबा की हैं।

मॉनसून सीजन में अब तक भारी तबाही हुई है। वर्षा जनित हादसों में प्रदेश में अब तक 343 लोगों की मौत हो चुकी है, 43 लोग लापता हैं और 398 लोग घायल हुए हैं। जिलावार आंकड़े देखें तो मंडी में 51, कांगड़ा में 50, चंबा में 42, शिमला में 36, कुल्लू में 30, किन्नौर में 28, सोलन में 24, उना में 21, बिलासपुर व सिरमौर में 18-18, हमीरपुर में 16 और लाहौल-स्पीति में 9 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा 1908 पशुओं और 25,755 पॉल्ट्री पक्षियों की मौत हो चुकी है। संपत्ति के मोर्चे पर भी नुकसान कम नहीं है। पूरे प्रदेश में 4848 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें 975 पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। 491 दुकानें और 4244 पशुशालाएं भी धराशायी हुई हैं। सरकार ने सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान का प्रारंभिक आकलन 3690 करोड़ रुपये लगाया है, जिसमें लोक निर्माण विभाग को 2252 करोड़, जलशक्ति विभाग को 1147 करोड़ और ऊर्जा विभाग को 139 करोड़ का नुकसान हुआ है।

मॉनसून के दौरान अब तक प्रदेश में 127 भूस्खलन, 95 फ्लैश फ्लड और 45 बादल फटने की घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं।








और पढ़ें कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया

लेखक के बारे में

नवीनतम

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

Mumbai News: मुंबई के दहिसर इलाके में रविवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ, जब न्यू जन कल्याण सोसाइटी की 24...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

Last Lunar Eclipse 2025: 7 सितंबर 2025 को देश का आखिरी चंद्र ग्रहण पूरे भारत में देखा गया। इस दौरान...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Pithampur News: इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। इंडोरमा इलाके की सागर श्री...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट 7 सितंबर को अपना जन्मदिन मेवाड़ की पावन भूमि...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  राजस्थान 
मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

उत्तर प्रदेश

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैंं। जिनके...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट व साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया

   कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। फर्रुखाबाद से भारतीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया