गाजियाबाद: नशे की लत में फंसे युवक की लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजियाबाद में बी.टेक इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद नशे की लत में फंसे एक युवक ने लूट जैसी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। नोएडा थाना क्षेत्र का निवासी रवि शर्मा अपने साथी अंकुश शर्मा के साथ 27 नवंबर को कवि नगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपति के पास गया और लूट की कोशिश की।
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बुजुर्ग दंपत्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। गाजियाबाद पुलिस के सघन चेकिंग अभियान के तहत कवि नगर क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक पर सवार रवि शर्मा और अंकुश शर्मा को रोका, लेकिन वे भागने लगे। इसी दौरान बाइक फिसल गई और रवि शर्मा ने पुलिस पर गोली चलाने का प्रयास किया।
ये भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा: बादलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत; पुलिस शिनाख्त में जुटीपुलिस की जवाबी कार्रवाई में रवि शर्मा घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक देसी तमंचा और इंदिरापुरम से चोरी हुई बाइक बरामद की है।
गाजियाबाद जिला पुलिस के कमिश्नर जे. रविंद्र गोड़ के निर्देश पर लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी है और दोनों आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां