सीबीएसई बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं सोमवार से होगी शुरू
नई दिल्ली। देशभर में सीबीएसई की 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है। अब सोमवार 20 फरवरी को 12वीं कक्षा की पहली मुख्य परीक्षा होनी है। 12वीं कक्षा के लिए 20 फरवरी को हिंदी की परीक्षा है। गौरतलब है कि 15 फरवरी को सीबीएसई दसवीं बोर्ड के लिए पहला टेस्ट पेंटिंग का था। […]
नई दिल्ली। देशभर में सीबीएसई की 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है। अब सोमवार 20 फरवरी को 12वीं कक्षा की पहली मुख्य परीक्षा होनी है। 12वीं कक्षा के लिए 20 फरवरी को हिंदी की परीक्षा है। गौरतलब है कि 15 फरवरी को सीबीएसई दसवीं बोर्ड के लिए पहला टेस्ट पेंटिंग का था। वहीं 12वीं कक्षा के लिए 15 फरवरी को पहली परीक्षा एंटरप्रेन्योरशिप की रही थी। 20 फरवरी को हिंदी की बोर्ड परीक्षा के उपरांत बारहवीं कक्षा के छात्र 24 फरवरी को इंग्लिश, 28 फरवरी को केमिस्ट्री, 2 मार्च को जियोग्राफी, 6 मार्च को फिजिक्स, 9 मार्च को लीगल स्टडीज, 11 मार्च को गणित, 16 मार्च को बायोलॉजी और 17 मार्च को इकोनॉमिक्स की परीक्षा देंगे।
सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक बुधवार 15 फरवरी से शुरू हुई 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं पांच अप्रैल को समाप्त होंगी।
ये भी पढ़ें उत्तम नगर मामले में अफवाह फैलाने वाले वीडियो से जुटाए गए 37 लाख रुपये, पुलिस ने बैंक खाता फ्रीज कियादसवीं कक्षा के लिए पहला टेस्ट पेंटिंग का था। दसवीं कक्षा के लिए मुख्य परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो रही हैं। 27 फरवरी को सीबीएसई दसवीं बोर्ड के लिए अंग्रेजी की परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद 4 मार्च को विज्ञान की परीक्षा होगी। 11 मार्च को संस्कृत, 15 मार्च को सोशल साइंस, 17 मार्च को हिंदी और 21 मार्च को गणित की परीक्षा ली जाएगी।
ये भी पढ़ें भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की सख्त कार्रवाई, एसबीआई के लोन अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ासीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं देशभर के 7,250 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जा रही हैं। दुनिया भर के 26 देशों में सीबीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी से प्रारंभ हो गई। इन परीक्षाओं में 38 लाख 83 हजार 710 छात्र शामिल हो रहे हैं। इनमें से 21,86,940 परीक्षार्थी 10वीं की परीक्षा और 16,96,770 परीक्षार्थी 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं। हालांकि पहले दिन 15 फरवरी को परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या अधिक नहीं थी। इसका कारण यह है कि तब दसवीं और बारहवीं कक्षा के मुख्य विषयों की परीक्षाएं शुरू नहीं हुई थी।
सीबीएसई बोर्ड द्वारा तय शेड्यूल के मुताबिक 10वीं एवं 12वीं दोनों ही कक्षाओं के लिए परीक्षाएं सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू हो रही हैं। छात्रों को परीक्षा से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। सीबीएसई का कहना है कि अप्रैल तक चलने वाली इन सभी परीक्षाओं में 10 बजे तक छात्रों को परीक्षा केंद्र में अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लेना चाहिए। सीबीएसई बोर्ड की यह परीक्षाएं दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगीं।
सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी दिशा निदेशरें के मुताबिक छात्रों के लिए एडमिट कार्ड और उसके साथ साथ अपना पहचान पत्र भी परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना आवश्यक है। छात्रों को स्कूल की यूनिफॉर्म में ही परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और जीपीएस के साथ मोबाइल फोन परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित हैं। बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल और नकल न करें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां