नोएडा । जनपद गौतमबुद्व नगर में विभिन्न आपराधिक मामलों में लिप्त 6 शातिर बदमाशों को पुलिस ने तमंचा, चाकू और अवैध रूप से संग्रहित किये देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी एकत्र कर रही है।
थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी करने वाला एक अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र चंदेश्वर शर्मा को हरौला सेक्टर-10 पार्क में स्थित खंडहर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 108 टैट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में
थाना पुलिस ने अवैध रुप से शराब की बिक्री करने वाला अभियुक्त रूस्तम पुत्र बबलू खान को सेक्टर-14ए गन्दे नाले की पटरी से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 102 पाउच अवैध शराब बरामद किया है।
थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक सूचना के आधार पर समीर पुत्र दिलशाद मलिक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर-121 के जगन्नाथ मंदिर के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह अवैध हथियार लेकर चोरी करने की नीयत से घूम रहा था।
थाना सेक्टर-142 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने टुनटुन कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 40 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से मदिरा बेच रहा था। थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अनिल कुमार पुत्र संतोष को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 50 पव्वा देशी ऐसी शराब बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से मदिरा बेच रहा था।
थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने रेहान खान पुत्र अब्दुल सत्तार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी एनआरआई सिटी के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अवैध हथियार लेकर लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था।
टिप्पणियां