केरल कांग्रेस के ट्वीट ने मचाई हलचल, भाजपा ने बिहारियों की तुलना बीड़ी से करने का लगाया आरोप- Bihar Election

Bihar Election News: बिहार की राजनीति में केरल कांग्रेस की ओर से किए गए विवादित ट्वीट ने नया सियासी विवाद पैदा कर दिया है। भाजपा ने इसे बिहार का अपमान बताते हुए कड़ा विरोध किया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी और उनकी मां को गाली देने की घटना अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि बिहार पर टिप्पणी ने सियासी गलियारों में नया विवाद खड़ा कर दिया।
ट्वीट का विवाद और सोशल मीडिया प्रतिक्रिया
भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया और कांग्रेस पर आरोप
भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी मानसिकता एक बार फिर उजागर कर दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस बिहारियों की तुलना बीड़ी से कर रही है? क्या यह गरीब और मेहनतकश लोगों का अपमान नहीं है? उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक माफी की मांग की।
सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
बिहार के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता का अपमान हुआ, और अब पूरे बिहार का अपमान किया गया। सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बार-बार अपनी सोच और मानसिकता को उजागर कर रही है और गरीब, मेहनतकश और पिछड़े राज्यों का अपमान कर रही है।
सोशल मीडिया और जनता की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर बिहार में कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा साफ देखा जा रहा है। जनता और भाजपा नेता लगातार कांग्रेस को आड़े हाथों ले रहे हैं। इस विवाद ने कांग्रेस की छवि पर सवाल उठाए हैं और आगामी बिहार चुनाव की सियासत को और गर्म कर दिया है।