गुरुग्राम में 3,000 रुपये के लिए पीटे गए दलित शख्स, अस्पताल में हुई मौत
गुरुग्राम | गुरुग्राम के घोषगढ़ गांव में 3,000 रुपये के लिए चार लोगों द्वारा बेरहमी से पीटे गए एक 33 वर्षीय दलित व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित इंदर कुमार गांव में अपने घर से ही किराना दुकान चलाता था। चारों आरोपियों […]
गुरुग्राम | गुरुग्राम के घोषगढ़ गांव में 3,000 रुपये के लिए चार लोगों द्वारा बेरहमी से पीटे गए एक 33 वर्षीय दलित व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित इंदर कुमार गांव में अपने घर से ही किराना दुकान चलाता था। चारों आरोपियों ने कथित तौर पर कुमार को मंगलवार को लाठियों से पीटा और उसे उसके घर के बाहर छोड़ दिया। बुधवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता दीपचंद ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले उसी गांव के सागर यादव नामक व्यक्ति ने कुमार को बिजली बिल भरने के लिए 19 हजार रुपये दिये थे। हालांकि, कुमार ने इसमें से 3,000 रुपये खर्च कर दिए और बिल का भुगतान करने में विफल रहे।
सोमवार को यादव उनके घर आया और 16 हजार रुपये ले गया और कुमार को शेष राशि जल्द से जल्द लौटाने का अल्टीमेटम दिया।
आरोप है कि यादव ने मंगलवार की शाम को पीड़ित को फोन किया था और करीब एक घंटे बाद उसने तीन अन्य लोगों के साथ कुमार को घायल अवस्था में उसके घर के बाहर छोड़ दिया।
पीड़ित ने कथित तौर पर एक ही गांव के यादव, आजाद, मुकेश और हितेश के नाम अपने पिता को बताए और आरोप लगाया कि उन्होंने उसे डंडों से पीटा।
कुमार को इलाज के लिए पटौदी के एक अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन कुमार को बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम सामान्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां बुधवार देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। आरोपी फरार हैं, लेकिन पुलिस की एक टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
पिता की शिकायत के आधार पर गुरुवार को बिलासपुर थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां