प्रदूषण और साइनस से राहत के लिए आयुष मंत्रालय की सलाह, अपनाएं जलनेति क्रिया

On

नई दिल्ली। कई बार आपके आसपास लोग बढ़ते प्रदूषण और साइनस की समस्याओं से परेशान दिखाई देते हैं। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने ऐसी परेशानियों के लिए एक आसान और प्राचीन विधि 'जलनेति' अपनाने की सिफारिश की है। यह क्रिया नाक के मार्ग को गहराई से साफ करती है और श्वसन स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है। नियमित अभ्यास से मानसिक स्पष्टता भी बढ़ती है। यह घर पर आसानी से की जा सकती है।

आयुष मंत्रालय इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह देता है, खासकर प्रदूषित शहरों में रहने वालों के लिए। नियमित अभ्यास से श्वास स्वच्छ और सहज बनी रहती है। मंत्रालय के अनुसार, जलनेति योग की एक महत्वपूर्ण शुद्धिकरण क्रिया (षट्कर्म) है, जिसमें गुनगुने नमक मिले पानी से नासिका मार्ग की सफाई की जाती है। आयुष मंत्रालय इसे प्रदूषण, धूल-मिट्टी और एलर्जी से बचाव का प्राकृतिक उपाय बताता है। एक्सपर्ट के अनुसार, जलनेति के लिए सबसे पहले कागासन की मुद्रा में बैठ जाएं। पैरों के बीच अंतर रखें। आगे झुकें और सिर को सक्रिय नासिका (जिससे सांस आसानी से आ रही हो) के विपरीत दिशा में हल्का झुकाएं। इसके बाद विशेष पात्र नेति पॉट की टोंटी सक्रिय नासिका में लगाएं। मुंह थोड़ा खोल लें और मुंह से ही सांस लें और छोड़ें। पानी एक नासिका से अंदर डालें और दूसरी से बाहर निकालें। आधा पात्र खाली होने पर नाक साफ करें और प्रक्रिया दूसरी नासिका से दोहराएं। अंत में कपालभाति प्राणायाम करें, ताकि पानी की बची बूंदें निकल जाएं। जलनेति के दौरान सावधानी भी जरूरी है।

वर्ल्ड किडनी डे पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने बताए किडनी की देखभाल के आसान स्टेप्स ये भी पढ़ें  वर्ल्ड किडनी डे पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने बताए किडनी की देखभाल के आसान स्टेप्स

इसके लिए पानी गुनगुना और उचित मात्रा में नमक मिला यानी आधा चम्मच नमक प्रति लीटर होना चाहिए। पहली बार किसी विशेषज्ञ की देखरेख में करें। जलनेति क्रिया से कई लाभ मिलते हैं। इससे नाक की गहरी सफाई होती है, जिससे प्रदूषण, धूल और बैक्टीरिया निकलते हैं। साइनसाइटिस, एलर्जी, सर्दी-जुकाम, नाक बंद रहना और छींक जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। श्वसन तंत्र मजबूत होता है, दमा और ऊपरी श्वसन संक्रमण में भी लाभकारी है। इससे नेत्र ज्योति बढ़ती है, सिरदर्द और माइग्रेन के दर्द में राहत मिलती है। मानसिक स्पष्टता, एकाग्रता और तनाव में कमी आती है। 

क्या पूरे दिन छाई रहती है सुस्ती और थकान? आहार में शामिल करें ये चीजें ये भी पढ़ें  क्या पूरे दिन छाई रहती है सुस्ती और थकान? आहार में शामिल करें ये चीजें

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: नसीमुद्दीन सिद्दीकी का सरकार पर करारा हमला— बोले, 'महंगाई और उत्पीड़न से त्रस्त जनता 2027 में करेगी हिसाब'

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने शुक्रवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: नसीमुद्दीन सिद्दीकी का सरकार पर करारा हमला— बोले, 'महंगाई और उत्पीड़न से त्रस्त जनता 2027 में करेगी हिसाब'

IDFC फर्स्ट बैंक घोटाला: ₹597 करोड़ की हेराफेरी पर ED का बड़ा एक्शन; 5 शहरों के 19 ठिकानों पर छापेमारी

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े 597 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में शुक्रवार...
Breaking News  राष्ट्रीय 
IDFC फर्स्ट बैंक घोटाला: ₹597 करोड़ की हेराफेरी पर ED का बड़ा एक्शन; 5 शहरों के 19 ठिकानों पर छापेमारी

मुजफ्फरनगर: पूर्व सांसद कादिर राणा की इफ्तार पार्टी में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज सियासी चेहरों ने की शिरकत

   मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में पवित्र रमजान माह के अवसर पर आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का एक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पूर्व सांसद कादिर राणा की इफ्तार पार्टी में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज सियासी चेहरों ने की शिरकत

शामली: रमजान के चौथे जुमे की नमाज पर प्रशासन अलर्ट, मस्जिदों में पुलिस तैनात

शामली। पवित्र रमजान के चौथे जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को जिलेभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा।...
शामली 
शामली: रमजान के चौथे जुमे की नमाज पर प्रशासन अलर्ट, मस्जिदों में पुलिस तैनात

शामली: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, आधा दर्जन सवारी गंभीर रूप से घायल

शामली। शुक्रवार सवेरे तेज रफ्तार कार चालक द्वारा ई-रिक्शा में टक्कर मार दिए जाने से चालक सहित आधा दर्जन...
शामली 
शामली: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, आधा दर्जन सवारी गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: नकुड पुलिस ने 268 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नकुड पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 268 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नकुड पुलिस ने 268 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण से पहले सुरक्षा और तैयारियों का निरीक्षण

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार 14 मार्च को जनपद सहारनपुर में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण से पहले सुरक्षा और तैयारियों का निरीक्षण

बीएचयू की काजल यादव ने रचा इतिहास, खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली छात्रा बनीं

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की छात्रा काजल यादव ने बॉक्सिंग खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
बीएचयू की काजल यादव ने रचा इतिहास, खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली छात्रा बनीं

देश में LPG पर सियासत तेज! सरकार बोली– कमी नहीं, अखिलेश बोले– हर शहर में लंबी लाइनें

   नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ सहित कई जनपदों में रसोई गैस (LPG) के लिए मचे हाहाकार...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
देश में LPG पर सियासत तेज! सरकार बोली– कमी नहीं, अखिलेश बोले– हर शहर में लंबी लाइनें

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम