नेपाल में अहम की लड़ाई, ‘राष्ट्रपति पद’ ने नींद उड़ाई
काठमांडू। नेपाल के प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच छिड़ी अहम की लड़ाई में ‘राष्ट्रपति पद’ पर उम्मीदवार का चयन करना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। सत्ताधारी गठबंधन टूटके करीब है। प्रधानमंत्री और सीपीएन (एमसी) के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड ने साफ कर दिया है कि सीपीएन यूएमएल को किसी भी परिस्थिति में राष्ट्रपति […]
काठमांडू। नेपाल के प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच छिड़ी अहम की लड़ाई में ‘राष्ट्रपति पद’ पर उम्मीदवार का चयन करना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। सत्ताधारी गठबंधन टूटके करीब है।
प्रधानमंत्री और सीपीएन (एमसी) के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड ने साफ कर दिया है कि सीपीएन यूएमएल को किसी भी परिस्थिति में राष्ट्रपति पद नहीं दिया जाएगा। यह साफ होते ही यूएमएल अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने नई रणनीति अपनाई है।
ओली ने सोमवार शाम सीपीएन (एकीकृत समाजवादी) के अध्यक्ष माधव कुमार को राष्ट्रपति पद का प्रस्ताव दिया। उन्होंने दोनों दलों की एकता की शर्त के साथ यह प्रस्ताव रखा है। पूर्व प्रधानमंत्री ने यूएमएल से अलग होकर एकीकृत समाजवादी का गठन किया है। यह पार्टी नेपाली कांग्रेस के साथ विपक्षी गठबंधन में है।
ये भी पढ़ें बांग्लादेश: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी को आमंत्रण, 13 देशों के दिग्गज नेता होंगे शामिलयूएमएल के प्रवक्ता पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने कहा कि बैठक में एक साथ रहने पर चर्चा हुई है। माधव नेपाल के करीबी एकीकृत समाजवादी के नेता सोम प्रसाद पांडेय ने बताया कि ओली से मुलाकात के बाद आगे की बातचीत चल रही है।
प्रचंड ने इस पद के लिए नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार का समर्थन करने का वादा किया है। नेपाली कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रकाश शरण महत ने इसकी पुष्टि की है। सीपीएन (एमसी)के के प्रवक्ता कृष्ण बहादुर महरा ने कहा कि प्रचंड को यह तय करने का अधिकार दिया गया है कि किस उम्मीदवार का समर्थन करना है।
कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल को उम्मीदवार बनाने की तैयारी की है। पार्टी के सभापति शेर बहादुर देउबा को भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है। एक पक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण प्रसाद सिटौला के लिए लॉबिंग कर रहा है। वैसे मौजूदा घटनाक्रम से यह संकेत मिल रहे हैं कि भविष्य में नेपाल का शक्ति संतुलन बिगड़ने वाला है। नेपाल में राष्ट्रपति चुनाव 9 मार्च को होना है। 25 फरवरी को नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां