मुजफ्फरनगर में रतनपुरी गंग नहर पटरी के पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर। जनपद में उस समय सनसनी फैल गई जब शनिवार को गंग नहर पटरी के पास एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की पुलिस को सूचना मिली थी। आनन-फानन में आला अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन […]
मुजफ्फरनगर। जनपद में उस समय सनसनी फैल गई जब शनिवार को गंग नहर पटरी के पास एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की पुलिस को सूचना मिली थी।
आनन-फानन में आला अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन कोई कामयाबी पुलिस के हाथ नहीं लगी। जिसके चलते पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
आपको बता दें कि रतनपुरी थाना क्षेत्र स्थित गंग नहर पटरी के पास आज एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले तो मृतक व्यक्ति के शव की जांच पड़ताल करते हुए शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त ना होने के चलते पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई जुमे की नमाज, शांति और अमन के लिए मांगी गई दुआएंसीओ बुढाना विनय कुमार गौतम ने बताया कि मृतक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। अब पुलिस जनपद से मिसिंग हुए लोगों से शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम ने बताया कि थाना रतनपुरी में आज गंग नहर पटरी के पास जो सठेड़ी श्मशान घाट की ओर रास्ता जाता है वहां पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।
मुजफ्फरनगर में रतनपुरी गंग नहर पटरी के पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस
जिसकी उम्र तकरीबन 55 वर्ष है मौत की सही वजह जानने के लिए इनका पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है उसके बाद ही मौत का कारण ज्ञात होगा। जहां-जहां पूरे जनपद में मिसिंग है वहां जांच की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां