दिल्ली में सियासी घमासान: कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपा का प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी

On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भारत मंडपम में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन के दौरान युवा कांग्रेस के द्वारा किए गए विरोध के खिलाफ किया जा रहा है।

भाजपा नेताओं, सांसदो और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन कर युवा कांग्रेस ने देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि राहुल गांधी इतने निम्न स्तर पर उतर आए हैं कि प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते अब देश का विरोध करने लगे हैं। एआई शिखर सम्मेलन कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन था, जिसमें पूरी दुनिया भारत की एआई शक्ति को देख रही थी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे आयोजनों से भारत की तकनीकी और नवाचार क्षमता को वैश्विक मंच पर मजबूती मिलती है और इस तरह के विरोध प्रदर्शन से देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि देश की जनता इस कृत्य के लिए कांग्रेस को माफ नहीं करने वाली है पूरा विश्व भारत की एआई क्षमता को सलाम कर रहा है और ऐसे समय में सम्मेलन को बदनाम करने की कोशिश देशद्रोह के समान है।

मनाेज तिवारी ने कहा कि एआई शिखर सम्मेलन में 80 से अधिक देशों के लोग आए और सभी ने भारत के प्रयासों की खुले दिल से सराहना की है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

शामली: अपर आयुक्त रमेश यादव ने किया कैराना तहसील का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के निस्तारण पर दिया जोर

शामली। सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त रमेश यादव ने शनिवार को जनपद की कैराना तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस...
शामली 
शामली: अपर आयुक्त रमेश यादव ने किया कैराना तहसील का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के निस्तारण पर दिया जोर

मुज़फ्फरनगर में बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना

मुजफ्फरनगर। जनपद की जानसठ तहसील में शनिवार को उस समय भारी हंगामा और हिंसक झड़प हो गई, जब एक मकान...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना

होली और रमजान से पहले गरीबों को मिला अपना आशियाना, मंत्री कपिल देव ने सौंपी 224 आवासों की चाबियां

मुजफ्फरनगर। जनपद के आर्थिक रूप से कमजोर 209 परिवारों के लिए शनिवार का दिन उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशियां...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
होली और रमजान से पहले गरीबों को मिला अपना आशियाना, मंत्री कपिल देव ने सौंपी 224 आवासों की चाबियां

भाकियू तोमर का सदर तहसील में 5 दिन से जारी धरना समाप्त: प्रशासन ने झुकाया सिर, सभी मांगें मानीं

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के बैनर तले सदर तहसील परिसर में अपनी मांगों को लेकर पिछले पांच दिनों से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
भाकियू तोमर का सदर तहसील में 5 दिन से जारी धरना समाप्त: प्रशासन ने झुकाया सिर, सभी मांगें मानीं

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में 52.97 करोड़ का बजट मंजूर: विपक्षी सांसदों-विधायकों के प्रस्ताव खारिज, मंत्री के प्रस्ताव को मिली हरी झंडी

   मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट स्थित चौधरी चरण सिंह सभाकक्ष में आयोजित जिला पंचायत बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
जिला पंचायत बोर्ड बैठक में 52.97 करोड़ का बजट मंजूर: विपक्षी सांसदों-विधायकों के प्रस्ताव खारिज, मंत्री के प्रस्ताव को मिली हरी झंडी

उत्तर प्रदेश

अशोक कुमार गुप्ता की बड़ी उपलब्धि: नागरिक सुरक्षा विभाग में डिवीजनल वार्डन (आरक्षित) पद पर पदोन्नति

मुरादाबाद। नागरिक सुरक्षा विभाग (Civil Defence) मुरादाबाद के समर्पित और अनुभवी स्वयंसेवक अशोक कुमार गुप्ता के खाते में एक और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अशोक कुमार गुप्ता की बड़ी उपलब्धि: नागरिक सुरक्षा विभाग में डिवीजनल वार्डन (आरक्षित) पद पर पदोन्नति

होली पर मुरादाबाद पुलिस का 'एक्शन प्लान': ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और होलिका दहन स्थलों का कड़ा पहरा

मुरादाबाद। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
होली पर मुरादाबाद पुलिस का 'एक्शन प्लान': ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और होलिका दहन स्थलों का कड़ा पहरा

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा