शामली में तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 106 शिकायतों का निस्तारण
शामली। शनिवार को जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील कैराना के सभागार में डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान डीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मौजूद रहे।
इसके अलावा शामली कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस क आयोजन किया गया। उनके समक्ष 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।इस अवसर पर एसडीएम न्यायिक हामिद हुसैन मौजूद रहे। इसके अलावा तहसील ऊन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ। यहां 28 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम ऊन संदीप त्रिपाठी उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां