शामली के सरकारी दफ्तरों में बढ़ा हुआ है भ्रष्टाचार, जिला बार संघ ने जताई चिंता,आंदोलन की रूपरेखा तैयार
शामली। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होने सरकारी कार्यालयों में हो रहे भ्रष्टाचार व लेखपालों की मनमानी और वसूली का विरोध किया। शुक्रवार को जिला बार भवन में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित […]
शामली। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होने सरकारी कार्यालयों में हो रहे भ्रष्टाचार व लेखपालों की मनमानी और वसूली का विरोध किया।
शुक्रवार को जिला बार भवन में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि कलेक्ट्रेट स्थित अधिकारियों के कार्यालयों में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है, जो कि चिंता का विषय है।
ये भी पढ़ें शामली: महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों ने शहर के मंदिरों में जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति की कामना कीमीटिंग में सभी अधिवक्ताओं ने सरकारी ऑफिस में हो रहे भ्रष्टाचार व लेखपालों द्वारा मनमानी वसूली का विरोध किया। इसी के साथ वादकारियों के मुकदमो को जल्द से जल्द निपटाने व अधिवक्ताओ के कार्य में आ रही परेशानियों पर विचार किया गया।
मीटिंग में सभी अधिवक्ताओं ने अपनी अपनी परेशानी रखी और आगामी आन्दोलन की रूपरेखा तैयार की।
इस अवसर पर महासचिव सतेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष दिलशाद एडवोकेट, जयपाल चौहान, श्रीपाल बालियान, संजय शर्मा, विवेक, योगेश शर्मा, महेंद्र सैनी, रामकुमार वर्मा, प्रदीप चौहान, दिग्विजय सिंह, ओमपाल, रामफूल, मनोज जांगिड़, प्रवीण कुमार, स्वाति, अरविंद जावला, सतीश चौहान, नीलकमल, राहुल मलिक, नीलम पुरी, सुमन आर्यन, पवन सैनी, जगदेव एडवोकेट मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां