अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ी भारी भीड़, बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार

On

अयोध्या। अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है। इस बीच पुलिस और अधिकारी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी पर हैं और सभी प्रमुख स्थानों पर समुचित व्यवस्था की गई है। अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार का कहना है कि इस साल श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में ज्यादा है।

 

और पढ़ें मुलायम सिंह की मुरादाबाद कोठी पर हाईकोर्ट का फैसला: सपा का कब्जा बरकरार, प्रशासन का नोटिस रद्द

और पढ़ें मेरठ में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड के साथ अभद्र व्यवहार, दो अभियुक्त गिरफ्तार

इस परिक्रमा के दौरान संवेदनशील स्थानों पर ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। अयोध्या मंडल के आयुक्त राजेश कुमार कंट्रोल रूम से परिक्रमा पर नजर रख रहे हैं। नयाघाट चौकी पर भी एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आयुक्त राजेश कुमार ने आईएएनएस को बताया कि कैमरों से परिक्रमा पर लगातार नजर रखी जा रही है। लगातार हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। सभी परिक्रमा में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन की टीमें परिक्रमा मार्गों पर तैनात हैं।

और पढ़ें DM की स्कॉर्ट गाड़ी ने दिव्यांग को कुचला, तीन बाइकों को टक्कर मारी; भीड़ ने ड्राइवर-होमगार्ड को पीटा

 

वे पूरी मुश्तैदी के साथ अपना काम कर रही हैं। आयुक्त राजेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम के जरिए यह भी निगरानी की जा रही है कि किस जगह ज्यादा भीड़ है और यह भीड़ कब कहां पहुंचेगी। उसी आधार पर अगले प्वाइंट पर तैनात टीमों को सतर्क किया जाता है, ताकि पूरी व्यवस्था बनी रहे। वहीं, श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन की तरफ से की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। एक श्रद्धालु ने कहा, "व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। भोजन, चाय और आश्रय हर जगह उपलब्ध हैं और सब कुछ अच्छी तरह से व्यवस्थित है।"

 

श्रद्धालु ने कहा, "हमने रात में परिक्रमा शुरू की थी जब मौसम ठीक था, लेकिन सुबह 4 बजे के आसपास बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण थोड़ी परेशानी होने के बावजूद, हमने इसे सुरक्षित रूप से पूरा किया।" एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, "बारिश होने से मौसम और ठंडा हो गया है। इसलिए बचाव के लिए एक सुरक्षित जगह पर ठहरे हैं। हालांकि, यह भगवान की कृपा है कि बारिश ज्यादा तेज नहीं है।"





लेखक के बारे में

नवीनतम

राजस्थान में ‘धर्मांतरण विरोधी कानून’ सख्ती से लागू: लव जिहाद पर 20 साल की सजा, नहीं मिलेगी जमानत

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने गुरुवार को ‘राजस्थान प्रोहिबिशन ऑफ अनलॉफुल कन्वर्जन ऑफ रिलिजन एक्ट, 2025’ की अधिसूचना जारी कर...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान में ‘धर्मांतरण विरोधी कानून’ सख्ती से लागू: लव जिहाद पर 20 साल की सजा, नहीं मिलेगी जमानत

मुज़फ्फरनगर के दो प्रमुख चीनी व्यापारियों के ठिकानों पर इन्कमटैक्स की रेड, दिल्ली-लखनऊ की संयुक्त टीम का एक्शन

मुजफ्फरनगर। जिले के व्यावसायिक जगत में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग की दिल्ली और लखनऊ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के दो प्रमुख चीनी व्यापारियों के ठिकानों पर इन्कमटैक्स की रेड, दिल्ली-लखनऊ की संयुक्त टीम का एक्शन

ट्रंप के नाम पर फर्जी आधार कार्ड! NCP विधायक रोहित पवार पर FIR, मुंबई से उठी नई सियासी गर्मी

Maharashtra News: मुंबई पुलिस ने एनसीपी (एसपी) से विधायक रोहित पवार के खिलाफ फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
ट्रंप के नाम पर फर्जी आधार कार्ड! NCP विधायक रोहित पवार पर FIR, मुंबई से उठी नई सियासी गर्मी

मुजफ्फरनगर में वॉलीबॉल विवाद में युवक की चाकू गोदकर नृशंस हत्या, हमलावर और उसका साथी फरार

मुजफ्फरनगर। खेल के मैदान में पनपा एक क्षणिक विवाद किस हद तक जानलेवा हो सकता है, इसकी खूनी मिसाल मुजफ्फरनगर...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में वॉलीबॉल विवाद में युवक की चाकू गोदकर नृशंस हत्या, हमलावर और उसका साथी फरार

मुंबई में दहशत की दोपहर: 17 बच्चों को अपार्टमेंट में बनाया बंधक, आरोपी की गोली लगने से मौत

Maharashtra News:   मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार को एक खौफनाक घटना ने पूरे शहर को हिला दिया। आरए आरोपी...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई में दहशत की दोपहर: 17 बच्चों को अपार्टमेंट में बनाया बंधक, आरोपी की गोली लगने से मौत

उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में मुस्लिम विरोधी फसाने की साजिश का खुलासा, मंदिरों पर “आई लव मोहम्मद” हिंदू युवकों ने लिखा

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के लोढ़ा थाना क्षेत्र में कई मंदिरों पर स्प्रे पेंट से “आई लव मोहम्मद”...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अलीगढ़ में मुस्लिम विरोधी फसाने की साजिश का खुलासा, मंदिरों पर “आई लव मोहम्मद” हिंदू युवकों ने लिखा

सहारनपुर में महिला ने एसपी सिटी को फोन और व्हाट्सऐप पर दी गालियां, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

सहारनपुर। सहारनपुर में अज्ञात महिला द्वारा एसपी सिटी व्योम बिंदल को फोन पर गालियां देने और व्हाट्सऐप पर धमकी भरे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला ने एसपी सिटी को फोन और व्हाट्सऐप पर दी गालियां, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक दिवसीय मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ एवं आईआईएमटी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वामी कल्याण देव...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक दिवसीय मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

सहारनपुर: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति जागरूक किया

सहारनपुर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति जागरूक किया