बिजनौर के रायपुर गांव में दहशत: खेतों की पगडंडी पर घूमता दिखा बाघ, वन विभाग ने लगाया पिंजरा और बढ़ाई गश्त
Bijnor News: बिजनौर जिले के रायपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ग्रामीणों ने खेतों की पगडंडी पर एक बाघ को घूमते देखा। यह गांव पतरामपुर वन क्षेत्र से सटा हुआ है। बाघ की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। किसान और मजदूर खेतों में जाने से डर रहे हैं।
कैमरे में कैद हुआ बाघ
सुबह खेतों पर काम करने जा रहे किसानों ने मोबाइल कैमरे में बाघ की हरकत कैद कर ली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे इलाके में डर और बढ़ गया। स्थानीय निवासी महेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, रवि कुमार, दिलशाद अहमद, मंदीप लाहौरी और एसपी सिंह ने वन विभाग से बाघ को पकड़कर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ने की मांग की है।
ये भी पढ़ें सहारनपुर में ऑपरेशन सवेरा: 330 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर मूसा गिरफ्तार, कीमत 66 लाख रुपएवन विभाग ने बढ़ाई निगरानी और लगाया पिंजरा
पतरामपुर के वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र रजवार ने बताया कि बाघ के संभावित विचरण क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया है। इसके साथ ही वनकर्मियों की गश्त भी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को रात में अकेले खेतों की ओर न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
एक सप्ताह से सक्रिय है बाघ
स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से रायपुर गांव और आसपास के इलाकों में बाघ का मूवमेंट देखा जा रहा है। यह घटना तब सामने आई है जब नगीना वन रेंज के इमरतपुर, सुआवाला और फाजलपुर मच्छमार गांवों में बाघ का आतंक कुछ ही दिनों पहले थमा था। अब रायपुर गांव के लोगों में फिर से डर का माहौल लौट आया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां