"केशव मौर्य बोले: राहुल गांधी बन चुके हैं कांग्रेस के 'बहादुरशाह ज़फ़र', नेतृत्व में फेल"

On

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अब कांग्रेस के “बहादुरशाह ज़फ़र” बन चुके हैं और पूरी पार्टी को निपटा कर ही दम लेंगे।

 

और पढ़ें "लखनऊ में फ्लैट लॉटरी विवाद: सपा विधायक ने कहा- गरीबों के साथ धोखाधड़ी"

और पढ़ें मेरठ में कार्तिक पूर्णिमा स्नान, 35 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा “ बतौर कांग्रेस अध्यक्ष वे असफल रहे, लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में फेल रहे और पांच बार सांसद रहने के बावजूद जनता के बीच अपना भरोसा खो चुके हैं। अपनी लगातार नाकामी को छिपाने के लिए वे रोज़ाना कोई नया “फर्ज़ी खेल” रचते हैं।”

और पढ़ें सहारनपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का अस्तित्व दिन-ब-दिन समाप्त होता जा रहा है। जनता अब उनके भाषणों और नाटकीय बयानों से प्रभावित नहीं होती। कांग्रेस की राजनीति केवल झूठ, भ्रम और असंतोष फैलाने तक सीमित रह गई है।

 

वहीं समाजवादी पार्टी पर टिप्पणी करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “बिहार के चुनावी पर्व में सपा बहादुर अखिलेश यादव नाहक ही अपना लट्ठ भांज रहे हैं। इस चुनाव में उनकी सपा न तीन में है और न तेरह में। उनकी पार्टी के लिए बिहार की ज़मीन पूरी तरह सूखी साबित हो रही है।”

 

उन्होंने कहा कि बिहार में जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अडिग विश्वास रखती है। भाजपा और एनडीए गठबंधन के पक्ष में जनसमर्थन उमड़ रहा है। बिहार की जनता विकास, सुशासन और स्थिरता की राजनीति को प्राथमिकता देती है, जबकि राहुल गांधी और अखिलेश यादव केवल परिवारवाद और अवसरवाद की राजनीति में लिप्त हैं। उपमुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार की जनता इस चुनाव में एक बार फिर भाजपा और एनडीए के पक्ष में स्पष्ट जनादेश देगी।


 

लेखक के बारे में

नवीनतम

दैनिक राशिफल- 8 नवंबर 2025, शनिवार

मेष : कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 8 नवंबर 2025, शनिवार

सफलता के शिखर तक पहुँचने के लिए संकल्प और विवेक अनिवार्य

सफलता के शिखरों तक पहुंचने के लिए दो शक्तियां अत्यंत आवश्यक हैं। पहली है संकल्प शक्ति। यदि संकल्प कमजोर हो,...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
सफलता के शिखर तक पहुँचने के लिए संकल्प और विवेक अनिवार्य

मुजफ्फरनगर के रहमतपुर गांव में शादी समारोह की मिठाई से फैली बीमारी, नकली दूध से बनी बताई जा रही मिठाई

मोरना। क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शादी समारोह के दौरान नकली दूध से बनी मिठाई खाने से अनेक लोग बीमार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के रहमतपुर गांव में शादी समारोह की मिठाई से फैली बीमारी, नकली दूध से बनी बताई जा रही मिठाई

नई दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल तकनीकी खराबी: देशभर में उड़ानों पर असर, 400 से अधिक उड़ानें प्रभावित

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्ली के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) में शुक्रवार को एक बड़ी तकनीकी खराबी के कारण पूरे भारत...
Breaking News  राष्ट्रीय 
नई दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल तकनीकी खराबी: देशभर में उड़ानों पर असर, 400 से अधिक उड़ानें प्रभावित

इस खेती से छत्तीसगढ़ के किसान सालभर कमा रहे लाखों रुपये, न बारिश की चिंता न जानवरों का डर, बाजार में तेल बिकता है 6000 रुपये लीटर

आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी खेती के बारे में जिसने छत्तीसगढ़ के किसानों की जिंदगी बदल...
कृषि 
इस खेती से छत्तीसगढ़ के किसान सालभर कमा रहे लाखों रुपये, न बारिश की चिंता न जानवरों का डर, बाजार में तेल बिकता है 6000 रुपये लीटर

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: नकुड़ पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नकुड़ पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

सहारनपुर: बिहारीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को देशी पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को दो देशी पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बिहारीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को देशी पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

जालौन में इश्क का हाईवोल्टेज ड्रामा — बीच सड़क पर दो प्रेमियों में जमकर मारपीट!

   जालौन। जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां इश्क और झगड़े का ऐसा नजारा देखने को मिला कि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जालौन में इश्क का हाईवोल्टेज ड्रामा — बीच सड़क पर दो प्रेमियों में जमकर मारपीट!

सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण व हत्या के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण कर हत्या के मुकदमें में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण व हत्या के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया