प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार की जनता से की अपील— ‘आज अपने भविष्य का फैसला करने का दिन है’

On

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मौके पर बिहार के लोगों से वोटिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने बिहार की जनता से कहा कि आज अपने हाथों से अपना भविष्य तय करने का दिन है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "बिहार के मेरे प्यारे भाइयों, बहनों, माताओं और युवाओं, आज अपने हाथों से अपना भविष्य तय करने का दिन है। बड़ी संख्या में निकलकर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लीजिए।

 

और पढ़ें ईडी ने दिल्ली और गोवा में दुबई की अघोषित संपत्तियों वाले हवाला कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा

और पढ़ें ‘वंदे मातरम्’ भारत की आत्मा का स्वर है, केवल शब्दों का संग्रह नहीं- अमित शाह

नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए, अपने लोकतंत्र, संविधान व वोट के अधिकार की रक्षा के लिए वोट कीजिए।" समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी बिहार के मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "बिहार के हर एक मतदाता से अपील है कि वे अपने सुनहरे भविष्य के निर्माण के लिए अपना वोट डालने जरूर जाए। लोकतंत्र में वोट की शक्ति सर्वोपरि होती है, इसलिए अपना वोट डालिए और अपनी शक्ति पहचानिए।" इससे पहले, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार रात बिहार की जनता के नाम वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मतदान का दिन नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य की दिशा तय करने का दिन है।

और पढ़ें "उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली-एनसीआर में तापमान गिरा और हवा हुई साफ"

 

उन्होंने कहा, "आपमें से कई पहली बार वोट डालने जा रहे हैं। यह सिर्फ आपका अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। आपने देखा, हरियाणा में किस तरह भयंकर वोट चोरी का खेल खेला गया। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हर जगह इन लोगों ने जनता की आवाज दबाने की कोशिश की। अब इनकी नजर बिहार पर है, आपके वोट पर, आपके भविष्य पर। बड़ी संख्या में अपने मतदान केंद्र पहुंचिए, महागठबंधन के अपने प्रत्याशी को वोट दीजिए।"

 

बिहार में 18 जिलों की 121 सीटों पर पहले चरण में मतदान जारी है। इन 18 जिलों में खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय और बक्सर शामिल हैं। पहले चरण की 121 सीटों में कुल 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1192 पुरुष और 122 महिला उम्मीदवार हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण के विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3,75,13,302 मतदाता हैं, जिनमें 1,98,35,325 पुरुष, 1,76,77,219 महिलाएं और 758 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। सामान्य मतदान केंद्रों पर मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। हालांकि, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा।





लेखक के बारे में

नवीनतम

दैनिक राशिफल- 8 नवंबर 2025, शनिवार

मेष : कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 8 नवंबर 2025, शनिवार

सफलता के शिखर तक पहुँचने के लिए संकल्प और विवेक अनिवार्य

सफलता के शिखरों तक पहुंचने के लिए दो शक्तियां अत्यंत आवश्यक हैं। पहली है संकल्प शक्ति। यदि संकल्प कमजोर हो,...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
सफलता के शिखर तक पहुँचने के लिए संकल्प और विवेक अनिवार्य

मुजफ्फरनगर के रहमतपुर गांव में शादी समारोह की मिठाई से फैली बीमारी, नकली दूध से बनी बताई जा रही मिठाई

मोरना। क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शादी समारोह के दौरान नकली दूध से बनी मिठाई खाने से अनेक लोग बीमार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के रहमतपुर गांव में शादी समारोह की मिठाई से फैली बीमारी, नकली दूध से बनी बताई जा रही मिठाई

नई दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल तकनीकी खराबी: देशभर में उड़ानों पर असर, 400 से अधिक उड़ानें प्रभावित

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्ली के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) में शुक्रवार को एक बड़ी तकनीकी खराबी के कारण पूरे भारत...
Breaking News  राष्ट्रीय 
नई दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल तकनीकी खराबी: देशभर में उड़ानों पर असर, 400 से अधिक उड़ानें प्रभावित

इस खेती से छत्तीसगढ़ के किसान सालभर कमा रहे लाखों रुपये, न बारिश की चिंता न जानवरों का डर, बाजार में तेल बिकता है 6000 रुपये लीटर

आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी खेती के बारे में जिसने छत्तीसगढ़ के किसानों की जिंदगी बदल...
कृषि 
इस खेती से छत्तीसगढ़ के किसान सालभर कमा रहे लाखों रुपये, न बारिश की चिंता न जानवरों का डर, बाजार में तेल बिकता है 6000 रुपये लीटर

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: नकुड़ पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नकुड़ पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

सहारनपुर: बिहारीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को देशी पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को दो देशी पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बिहारीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को देशी पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

जालौन में इश्क का हाईवोल्टेज ड्रामा — बीच सड़क पर दो प्रेमियों में जमकर मारपीट!

   जालौन। जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां इश्क और झगड़े का ऐसा नजारा देखने को मिला कि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जालौन में इश्क का हाईवोल्टेज ड्रामा — बीच सड़क पर दो प्रेमियों में जमकर मारपीट!

सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण व हत्या के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण कर हत्या के मुकदमें में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण व हत्या के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया