मेरठ व पश्चिम यूपी में हरी मिर्च के दाम में रिकार्ड वृद्धि, मंडियों में आवक कम

मेरठ। मेरठ सहित पश्चिम यूपी में हरी मिर्च की कीमतों में तेजी आई है। मंडी में ही हरी मिर्च का भाव दो गुना हो गया है। माना जा रहा है कि इस बार हरी मिर्च की आवक कम होने से कीमतों में वृद्धि हुई है। मेरठ की सब्जी मंडी में हरी मिर्च की कीमत इन दिनों 300 से 350 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। सब्जी विक्रेताओं की माने तो पिछले साल हरी मिर्च का भाव इन दिनों 100 से 150 रुपये प्रति किलोग्राम था। जो कि इस साल काफी बढ़ गया है। हरी मिर्च की कीमत बढ़ने से अब गली मोहल्ले में सब्जी बेचने वाले मुफ्त में हरी मिर्च और धनिया भी नहीं दे रहे हैं।
दिल्ली रोड सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेता दिलावर सिंह का कहना है कि फरवरी 2026 में हरी मिर्च की कीमतों में आवक की कमी के कारण मिर्च के दाम में तेज़ी आई है। प्रमुख बाजारों में हरी मिर्च का औसत भाव लगभग 200-300 रुपचये प्रति किलो तक पहुंच गया है। मेरठ ही नहीं बल्कि पूरे पश्चिम यूपी की सब्जी मंडियों में हरी मिर्च की कीमत में तेजी आई है।
हरी मिर्च की कीमतों में तेज़ी के प्रमुख कारण इसकी
आवक में भारी कमी बताई जा रही है। इन दिनों मंडियों में हरी मिर्च की आवक कम है। सब्जी मंडी में हरी मिर्च की आवक कम होने से कीमत बढ़ी है।
इस वर्ष हरी मिर्च के उत्पादन में लगभग 50 प्रतिशत की कमी बताई जा रही है। इसका असर भी हरी मिर्च के कीमत पर पड़ा है।
बीते दो सालों की मंदी और भारी हानि झेलने के बाद मिर्च किसानों को इस बार भी नुकसान झेलना पड़ा है। वंडर हॉट किस्म की मिर्च की कीमतों में भारी तेजी आई है। जो मिर्च पहले 15 हजार से 17 हजार रुपये प्रति क्विंटल बिक रही थी। उसके दाम बढ़कर 30 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।
बाजार में आवक कम, पर बढ़ने की उम्मीद
सब्जी मंडी में मिर्च की आवक काफी कम हुई है। सब्जी विक्रेता दिलावर सिंह ने बताया कि मेरठ मंडी में 'वंडर हॉट' मिर्च के बैग समान्य तौर पर कम आ रहे हैं। आमतौर पर पहले इस समय तक एक हजार से दो हजार बैग की आवक होती है। लेकिन अब मात्र 500 से 600 बैग की आवक हो रही है। जिस कारण मिर्च की कीमत में तेजी आई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां