“सहारनपुर में डॉक्टर गिरफ्तार! जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाने का मामला, श्रीनगर पुलिस ने किया ट्रांजिट रिमांड पर शिफ्ट”

On

सहारनपुर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टीम गुरुवार देर शाम यहां पहुंची और एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर आदिल को हिरासत में लेकर श्रीनगर ले गई।

 

और पढ़ें "मेरठ लालकुर्ती में प्रेमी-प्रेमिका की नोकझोंक पर भीड़ ने युवक को पीटा, मामला सामने आने पर शांत हुई भीड़"

और पढ़ें प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रविन्द्र पासी हत्या कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,50 हजार था इनाम

 

मिली जानकारी के अनुसार, श्रीनगर पुलिस ने मामले में पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डॉक्टर की पहचान होने के बाद गिरफ्तारी की गई। डॉ. आदिल अहमद पुत्र अब्दुल माजिद, निवासी अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर), सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित एक बड़े अस्पताल में एमबीबीएस एमडी है। कुछ दिन पहले श्रीनगर के कई इलाकों में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें आतंकी संगठन के समर्थन में संदेश लिखे थे। पुलिस ने 28 अक्टूबर को इस मामले में केस दर्ज किया था।

और पढ़ें धोखाधड़ी का अनोखा मामला: ‘आशा’ बनकर लाई गई शाहीन से कराई शादी, 70 हजार रुपये हड़पने के बाद गायब

 

 

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें डॉ. आदिल पोस्टर लगाते हुए नजर आया। इसके बाद श्रीनगर पुलिस ने उनके पैतृक गांव अनंतनाग में परिजनों से पूछताछ की और मोबाइल सर्विलांस के जरिए लोकेशन को ट्रेस करने में जुट गई, जिसके बाद जम्मू पुलिस टीम सहारनपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस व एसओडी के सहयोग से अंबाला रोड के अस्पताल से डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया।

 

 

पुलिस ने एसएसपी आशीष तिवारी से मुलाकात कर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। आरोपी को थाना सदर बाजार में पेश किया गया, जहां से अदालत ने ट्रांजिट रिमांड पर श्रीनगर पुलिस को सौंप दिया। आदिल पहले दिल्ली रोड के एक बड़े अस्पताल में भी कार्यरत था, लेकिन कुछ समय बाद अंबाला रोड के अस्पताल में नौकरी करने लगा। आदिल ने हाल ही में 4 अक्टूबर को यहीं की एक महिला डॉक्टर से निकाह किया था। वहीं, अब लोकल पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। जम्मू-कश्मीर के कई डॉक्टर सहारनपुर में रहकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। एक निजी डॉक्टर के यहां पर ही कई जम्मू-कश्मीर के लोग काम करते हैं। ऐसे में लोकल इंटेलिजेंस और पुलिस भी सतर्क हो गई है। 



 

 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में सिंचाई विभाग के नाले में अवैध पाइपों के खिलाफ भाकियू का हल्ला बोल, दफ्तर पर दिया धरना

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने सिंचाई विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को भाकियू (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में सिंचाई विभाग के नाले में अवैध पाइपों के खिलाफ भाकियू का हल्ला बोल, दफ्तर पर दिया धरना

मुज़फ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस का एक्शन, 2014 की ठगी में पीड़ित को वापस मिले ₹63,744

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे साइबर अपराध...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस का एक्शन, 2014 की ठगी में पीड़ित को वापस मिले ₹63,744

मुजफ्फरनगर नगरपालिका में बड़ा भूचाल, NSA की शिकायत पर दो सभासदों के खिलाफ DM ने बैठाई जांच

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर के भीतर नगर स्वास्थ्य अधिकारी (NSA) डॉ. अजय प्रताप शाही और दो सभासदों वार्ड 25 के ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर नगरपालिका में बड़ा भूचाल, NSA की शिकायत पर दो सभासदों के खिलाफ DM ने बैठाई जांच

दैनिक राशिफल- 8 नवंबर 2025, शनिवार

मेष : कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 8 नवंबर 2025, शनिवार

सफलता के शिखर तक पहुँचने के लिए संकल्प और विवेक अनिवार्य

सफलता के शिखरों तक पहुंचने के लिए दो शक्तियां अत्यंत आवश्यक हैं। पहली है संकल्प शक्ति। यदि संकल्प कमजोर हो,...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
सफलता के शिखर तक पहुँचने के लिए संकल्प और विवेक अनिवार्य

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: नकुड़ पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नकुड़ पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

सहारनपुर: बिहारीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को देशी पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को दो देशी पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बिहारीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को देशी पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

जालौन में इश्क का हाईवोल्टेज ड्रामा — बीच सड़क पर दो प्रेमियों में जमकर मारपीट!

   जालौन। जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां इश्क और झगड़े का ऐसा नजारा देखने को मिला कि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जालौन में इश्क का हाईवोल्टेज ड्रामा — बीच सड़क पर दो प्रेमियों में जमकर मारपीट!

सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण व हत्या के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण कर हत्या के मुकदमें में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण व हत्या के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया