आतंकियों पर कहर बरपाने वाले यूपी के जांबाज हाेंगे सम्मानित

On
School Ad

लखनऊ। सेना मेडल (गैलेंट्री) से अलंकृत होने वाले उत्तर प्रदेश के जाबांज सैनिकों का आठ फरवरी को जबलपुर में मध्य कमान अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। मध्य कमान के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि राजपूताना राइफल्स, राष्ट्रीय राइफल्स की 9वीं बटालियन के मेजर अप्रांत रौनक सिंह (वाराणसी) ने 17 नवंबर 2021 को […]

लखनऊ। सेना मेडल (गैलेंट्री) से अलंकृत होने वाले उत्तर प्रदेश के जाबांज सैनिकों का आठ फरवरी को जबलपुर में मध्य कमान अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

मध्य कमान के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि राजपूताना राइफल्स, राष्ट्रीय राइफल्स की 9वीं बटालियन के मेजर अप्रांत रौनक सिंह (वाराणसी) ने 17 नवंबर 2021 को कुलगाम, जम्मू और कश्मीर में तीन आतंकवादियों के समूह की मौजूदगी के बारे में जानकारी होने पर मेजर प्रभजोत सिंह सैनी के नेतृत्व में घेराबंदी की। तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकवादी के खात्मे पर अन्य दो आतंकवादी पीछे हट गए और भागने का प्रयास करने लगे। मेजर अपरांत अपने ऑपरेशनल बडी के साथ टारगेट हाउस को छोड़ कर उस कॉर्डन की ओर गए जहां आतंकवादी मौजूद थे और अनुकरणीय साहस का परिचय देते हुये आतंकवादियों पर गोलीबारी करके उन्हें उलझा दिया, जिसकी बदौलत बाद में एक आतंकवादी को मार गिराया गया।

दरोगा भर्ती में 'पंडित' विवाद: सीएम योगी का बड़ा एक्शन— "जाति-धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं, मंगलसूत्र और कलावा काटने पर भी लगी रोक  ये भी पढ़ें  दरोगा भर्ती में 'पंडित' विवाद: सीएम योगी का बड़ा एक्शन— "जाति-धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं, मंगलसूत्र और कलावा काटने पर भी लगी रोक

उन्होने बताया कि सिख लाइट इन्फैंट्री, राष्ट्रीय राइफल्स की 19वीं बटालियन के मेजर आकाश सेन शाहजहांपुर से हैं। वे 10 और 11 मई 2021 को चलाए गए एक ऑपरेशन के दौरान आंतरिक घेरे का हिस्सा थे, जिसमें तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था।

मुजफ्फरनगर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, सरसों और गेहूं की फसलें तबाह ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, सरसों और गेहूं की फसलें तबाह

पुलिस की सूचना पर जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया गया था, जिसमें मेजर आकाश ने खराब मौसम में पूरी तरह से अंधेरे में अपनी टीम का नेतृत्व किया और ओवर ग्राउंड वर्कर को पकड़ लिया जिसने तीनों आतंकवादियों की सहायता की थी।

खाड़ी में जहाज पर हमले के बाद 20 थाई क्रू स्वदेशलौटे, तीन अब भी लापता ये भी पढ़ें  खाड़ी में जहाज पर हमले के बाद 20 थाई क्रू स्वदेशलौटे, तीन अब भी लापता

अधिकारी ने ओवर ग्राउंड वर्कर से मौके पर पूछताछ की जिसने लक्ष्य घर में तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की पुष्टि की। उन्होंने तुरंत सभी को सतर्क किया, अपनी टीम को फिर से बैठाया और लक्षित घर के बगल में फायर बेस स्थापित किया। करीब 11:30 बजे जैसे ही टारगेट हाउस में आग लगी, आतंकवादी अंधाधुंध फायरिंग करते हुए बाहर आ गए। मेजर आकाश और उनके साथी ने आतंकवादियों को ढेर करने के लिए सटीक गोलाबारी का जवाब दिया। एक आतंकवादी ने ग्रेनेड फेंका और घेरा तोड़ने की कोशिश की। मेजर आकाश ने अपनी स्थिति को फिर से समायोजित किया, और आतंकवादी को करीब से मार गिराया।

प्रवक्ता ने बताया कि सेना सेवा कोर, राष्ट्रीय राइफल्स की पहली बटालियन के मेजर अरुण कुमार (जौनपुर) के मेजर अरुण कुमार, जम्मू-कश्मीर में कंपनी ऑपरेटिंग बेस के कंपनी कमांडर के कर्तव्यों का पालन कर रहे थे।

अनंतनाग जिले के एक गांव में अज्ञात आतंकवादियों की सूचना पर उन्होने त्वरित प्रतिक्रिया टीम के साथ तेजी से कार्रवाई की और 24 दिसंबर 2021 को 03:25 बजे तक प्रारंभिक घेराबंदी की। जब शुरुआती घेरा डाला जा रहा था, उन्होंने एके-47 के साथ एक आतंकवादी की हरकत देखी जो फायरिंग करते हुए मूव कर रहा था। भारी गोलाबारी के बीच मेजर अरुण कुमार ने तुरंत अपना ठिकाना बदल लिया और अपनी कमान के तहत पार्टी का नेतृत्व करते हुए प्रभावी गोलाबारी की, जिससे आतंकवादी घायल हो गया और उसे सड़क पर छिपने के लिए मजबूर होना पड़ा।

उन्होंने आतंकवादी पर शिकंजा कसने के लिए चतुराई से सभी दलों को अपने अधीन कर लिया। इसके बाद एक साहसिक कार्रवाई में, मेजर अरुण कुमार टीम के साथ आतंकवादी जहां था वहां पहुंचे और आतंकवादी का सफाया कर दिया।

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

देश में 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए 25 लाख 'रणबांकुरे' तैनात, हर 70 वोटर पर एक अधिकारी की नजर

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के साथ-साथ 6 राज्यों के...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश 
देश में 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए 25 लाख 'रणबांकुरे' तैनात, हर 70 वोटर पर एक अधिकारी की नजर

पंजाब पुलिस ने बठिंडा में आतंकी साजिश नाकाम की, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 हैंड ग्रेनेड बरामद

  चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बठिंडा में काउंटर इंटेलिजेंस विंग के माध्यम से एक   ऐसे...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
पंजाब पुलिस ने बठिंडा में आतंकी साजिश नाकाम की, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 हैंड ग्रेनेड बरामद

अगर आप रेनॉल्ट डस्टर खरीदने की सोच रहे हैं तो जानिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI

अगर आप एक नई और दमदार SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए शानदार खबर है। रेनॉल्ट ने...
ऑटोमोबाइल 
अगर आप रेनॉल्ट डस्टर खरीदने की सोच रहे हैं तो जानिए हर महीने कितनी  देनी होगी EMI

महाराष्ट्र में एलपीजी कालाबाज़ारी पर बड़ी कार्रवाई , 1200 से ज्यादा सिलेंडर जब्त, 18 गिरफ्तार

नागपुर । महाराष्ट्र सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एलपीजी की कालाबाज़ारी के खिलाफ...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र में एलपीजी कालाबाज़ारी पर बड़ी कार्रवाई , 1200 से ज्यादा सिलेंडर जब्त, 18 गिरफ्तार

यूपी:बाराबंकी-बहराइच के बीच बनेगा 101 किमी लंबा 4-लेन हाईवे, केंद्र सरकार ने दी ₹6969 करोड़ की मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देते हुए एक बड़े प्रोजेक्ट पर...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
यूपी:बाराबंकी-बहराइच के बीच बनेगा 101 किमी लंबा 4-लेन हाईवे, केंद्र सरकार ने दी ₹6969 करोड़ की मंजूरी

उत्तर प्रदेश

यूपी:बाराबंकी-बहराइच के बीच बनेगा 101 किमी लंबा 4-लेन हाईवे, केंद्र सरकार ने दी ₹6969 करोड़ की मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देते हुए एक बड़े प्रोजेक्ट पर...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
यूपी:बाराबंकी-बहराइच के बीच बनेगा 101 किमी लंबा 4-लेन हाईवे, केंद्र सरकार ने दी ₹6969 करोड़ की मंजूरी

स्वर्ण पदक पाकर भावुक हुए छात्र, बोले—टीएमयू ने दी नई पहचान और आत्मविश्वास

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में शिक्षा, परिश्रम और उपलब्धि का अद्भुत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
स्वर्ण पदक पाकर भावुक हुए छात्र, बोले—टीएमयू ने दी नई पहचान और आत्मविश्वास

सहारनपुर : ईद की तैयारियों के संबंध में शांति समिति, आयोजकों एवं अधिकारियों की हुई बैठक

सहारनपुर।  जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में ईद की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : ईद की तैयारियों के संबंध में शांति समिति, आयोजकों एवं अधिकारियों की हुई बैठक

जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने किया ठेकेदारी हेतु जारी चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त, एफआईआर दर्ज होने पर लिया गया निर्णय

सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल द्वारा जनपद से जारी ठेकेदारी के लिए चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त किया गया। श्रीमती सविता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने किया ठेकेदारी हेतु जारी चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त, एफआईआर दर्ज होने पर लिया गया निर्णय

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम