मुज़फ्फरनगर में पुलिस का सघन चैकिंग अभियान, SSP संजय वर्मा ने खुद संभाला मोर्चा, हाईवे पर ली सघन तलाशी
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ मोर्चे पर दिखाई दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में मंगलवार की रात जिले भर में सघन चौकिंग अभियान चलाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद सड़कों पर उतरकर व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी संजय वर्मा फोर्स को लेकर स्वयं हाईवे पर पहुंचे और उनके समक्ष ही पुलिस टीमों ने बैरियर लगाकर आने-जाने वाले वाहनो की गहन तलाशी ली। इस दौरान वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान एवं अन्य विधिक कार्रवाई भी की गई।
उधर, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने देर रात विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों और रात्रिकालीन चीता मोबाइल गश्त
.jpg)
वाहनों का औचक निरीक्षण किया। एसपी नगर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, सतर्कता, व्यवहार, गश्त व्यवस्था तथा संचार प्रणाली की बारीकी से जांच की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना उच्चाधिकारियों को देने का निर्देश दिया।
कानून और शांति व्यवस्था को बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में जिले के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने सर्किलों और थानाक्षेत्रों में जुटे रहे। हर थाने पर बैरियर लगाकर वाहनों की तलाशी ली गई और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी गई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां