चरथावल पुलिस का कड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर अक्षय बिरालसी 'जिला बदर'; ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराकर शामली बॉर्डर पर छोड़ा
मुज़फ्फरनगर/चरथावल। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों के मन में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से चरथावल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने क्षेत्र के घोषित हिस्ट्रीशीटर अपराधी अक्षय उर्फ बलवन्त को उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला बदर (Externment) करते हुए जनपद की सीमा से बाहर खदेड़ दिया है। पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ गांव में मुनादी कराकर अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया कि अपराध का रास्ता उन्हें सलाखों या जिले के बाहर ही ले जाएगा।
हिस्ट्रीशीटर अक्षय उर्फ बलवन्त (पुत्र देवेंद्र), निवासी ग्राम बिरालसी, एक शातिर अपराधी है जिस पर लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसी संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2023 में दूधली-कान्हाहेड़ी मार्ग पर हुई 1.22 लाख रुपये की बड़ी डकैती में भी इसकी प्रमुख भूमिका रही थी।
शामली सीमा तक ले गई पुलिस टीम
एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एडीएम के निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में बिरालसी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह परिहार व पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर को शामली जनपद की सीमा तक ले जाकर मुज़फ्फरनगर से बाहर छोड़ा। आदेश के अनुसार, अपराधी 30 दिसंबर 2025 से दो माह की अवधि के लिए जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
ये भी पढ़ें लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर किरेन रिजिजू का कड़ा रुख, बोले-पछताएगी कांग्रेसचरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने कड़े लहजे में कहा कि क्षेत्र की शांति भंग करने वालों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जा रही है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां