सोने-चांदी के दामों में आया बड़ा उछाल, जानिए कितना है आज का दाम
नई दिल्ली, कल पेश हुए आम बजट से भारतीय सर्राफा बाजार को जबरदस्त उत्साह मिला है। बजट के अगले दिन ही घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं ने लंबी छलांग लगाई। सोना आज 779 रुपये उछलकर 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंचता नजर आया। वहीं चांदी 1,805 रुपये […]
नई दिल्ली, कल पेश हुए आम बजट से भारतीय सर्राफा बाजार को जबरदस्त उत्साह मिला है। बजट के अगले दिन ही घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं ने लंबी छलांग लगाई। सोना आज 779 रुपये उछलकर 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंचता नजर आया। वहीं चांदी 1,805 रुपये की तेजी के साथ 71 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गया।
आज की तेजी के बाद सोना ने एक बार फिर तेजी का नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। कल सोने का आखिरी बंद भाव 57,910 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। लेकिन आज की तेजी के बाद सोना 58,689 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। सोने की अलग अलग श्रेणियों में आज 779 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 456 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, फार्मा सेक्टर में बढ़त; एफएमसीजी और आईटी में गिरावट
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक घरेलू सर्राफा बाजार में आज कारोबारी यानी 24 कैरेट (999) सोने की औसत कीमत 779 रुपये की तेजी के साथ चढ़ कर 58,689 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) हो गई। इसी तरह 23 कैरेट (995) सोने की कीमत 776 रुपये की उछाल के साथ 58,454 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) हो गई। जबकि जेवराती यानी 22 कैरेट (916) सोने की कीमत में आज 713 रुपये प्रति 10 ग्राम की मजबूती आई।
इसके साथ ही 22 कैरेट सोना 53,759 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट (750) सोने की कीमत आज प्रति 10 ग्राम 584 रुपये तेज होकर 44,017 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गई। जबकि 14 कैरेट (585) सोना आज 456 रुपये महंगा होकर 34,333 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गया।
सोने की कीमत के साथ ही चांदी की कीमत में भी आज जोरदार तेजी दर्ज की गई। इस चमकीली धातु ने आज जबरदस्त छलांग लगाते हुए 71 हजार रुपये के स्तर को पार कर लिया। आज के कारोबार में चांदी (999) की कीमत 1,805 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती के साथ उछल कर 70 हजार रुपये के रेसिस्टेंस को तोड़ते हुए 71 हजार रुपये के स्तर से ऊपर चली गई। आज की उछाल के बाद इस चमकीली धातु की कीमत 71,250 रुपये प्रति किलोग्राम (अस्थाई) के स्तर पर आ गई।
बाजार के जानकारों का मानना है कि सोने के लिए घरेलू के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी अनुकूल माहौल बना हुआ है। डॉलर इंडेक्स की कमजोरी और ग्लोबल शेयर मार्केट में बनी अनिश्चितता की वजह से फिलहाल सोना निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। इसके साथ ही दुनिया के कई देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने का भंडार बढ़ाने के लिए वर्ल्ड गोल्ड मार्केट से की जा रही खरीदारी की वजह से भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग में तेज इजाफा हुआ है। ऐसे में अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो सोना जल्दी ही 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को भी पार कर सकता है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां