मध्य प्रदेश के महाकाल परिसर में शिव की नवरात्रि शुरू, नौ दिन नौ रूपों में भक्तों को दर्शन देंगे बाबा

On

भोपाल। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी शिव नवरात्रि का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत आज (गुरुवार) से हो रही है। आठ मार्च को महाशिवरात्रि तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान भगवान महाकाल नौ दिनों तक भक्तों को अलग-अलग रूपों में दर्शन देंगे। […]

भोपाल। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी शिव नवरात्रि का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत आज (गुरुवार) से हो रही है। आठ मार्च को महाशिवरात्रि तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान भगवान महाकाल नौ दिनों तक भक्तों को अलग-अलग रूपों में दर्शन देंगे। यानी शिव-नवरात्रि के नौ दिन तक भगवान का नौ रूपों में आकर्षक शृंगार किया जाएगा।

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने इस संबंध में बताया कि भगवान महाकाल का दरबार निराला है। देश में सभी सभी पर्वों की शुरुआत बाबा महाकाल के आंगन से ही होती है। महाशिवरात्रि उत्सव की धूम भी पूरे नौ दिनों तक दिखाई देती है। यहां महाशिवरात्रि पर फाल्गुन कृष्ण पंचमी से त्रयोदशी तक शिव नवरात्रि उत्सव मनाया जाता है।

और पढ़ें मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को लेकर सियासत गरमाई, कांग्रेस ने BJP पर लगाया धोखे का आरोप

उन्होंने बताया कि आज शिव पंचमी के पूजन के साथ शिव नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। सबसे पहले पुजारी कोटितीर्थ कुंड के समीप स्थित श्री कोटेश्वर महाकाल को अभिषेक-पूजन कर हल्दी चढ़ाएंगे। करीब डेढ़ घंटे पूजन के उपरांत सुबह 9.30 बजे से गर्भगृह में भगवान महाकाल की पूजा होगी। पुजारी भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद 11 ब्राह्मणों द्वारा रुद्रपाठ किया जाएगा। पश्चात दोपहर एक बजे भोग आरती होगी। तीन बजे संध्या पूजा के बाद नौ दिन तक भगवान का अलग-अलग स्वरूपों में विशेष शृंगार किया जाएगा।

और पढ़ें पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी की भूमिका से गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

उनका कहना यह भी रहा कि शिवनवरात्रि के दौरान भगवान महाकाल का नौ दिन तक नौ रूपों में शृंगार होगा। पहले दिन भगवान महाकाल का चंदन श्रृगार होगा। भगवान को सोला दुपट्टा धारण कराया जाएगा। मुकुट, मुंडमाला और छत्र आदि आभूषण से शृंगार किया जाएगा। दूसरे दिन शेषनाग श्रृगार, तीसरे दिन घटाटोप शृंगार, चौथे दिन छबीना शृंगार, पांचवें दिन होलकर रूप, छठे दिन मनमहेश रूप, सातवें दिन उमा महेश शृंगार, आठवां दिन शिवतांडव शृंगार और नौवें दिन महाशिवरात्रि के मौके पर सप्तधान शृंगार किया जाएगा।

और पढ़ें मध्य प्रदेश में लगातार भारी बारिश से बिगड़े हालात, नदियां उफान पर, कई जिलों में अलर्ट

महाकाल मंदिर में प्रतिदिन सुबह 10ः30 बजे भोग आरती तथा शाम पांच बजे संध्या पूजा होती है। शिव नवरात्रि में पूजन का विशेष क्रम होने से भोग आरती दोपहर एक बजे तथा संध्या पूजा दोपहर तीन बजे होगी। शिव नवरात्र के नौ दिन मंदिर के पुजारी उपवास भी रखेंगे। महापर्व संपन्न होने के बाद नौ मार्च को मंदिर समिति पारण का आयोजन करेगी।

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

Mumbai News: मुंबई के दहिसर इलाके में रविवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ, जब न्यू जन कल्याण सोसाइटी की 24...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

Last Lunar Eclipse 2025: 7 सितंबर 2025 को देश का आखिरी चंद्र ग्रहण पूरे भारत में देखा गया। इस दौरान...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Pithampur News: इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। इंडोरमा इलाके की सागर श्री...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट 7 सितंबर को अपना जन्मदिन मेवाड़ की पावन भूमि...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  राजस्थान 
मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

उत्तर प्रदेश

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैंं। जिनके...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट व साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया

   कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। फर्रुखाबाद से भारतीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया