मुजफ्फरनगर: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ के 37वें दीक्षांत समारोह में कृतिका त्यागी को मिला स्वर्ण पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ के 37वें दीक्षांत समारोह में कंवरसैन त्यागी और श्रीमती करुणा त्यागी की पुत्री कृतिका त्यागी ने B.A. English Hons. में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा उन्हें प्रदान किया गया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए कृतिका ने अपने विभागाध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार और परिवार के सभी सदस्यों, विशेष रूप से बॉबी त्यागी (महानगर अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी), निशा त्यागी, वंदना त्यागी, ऋषि त्यागी, उमेश त्यागी और कार्तिक त्यागी का आभार व्यक्त किया।
कृतिका के इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर दादी सावित्री देवी और नाना गोपीनाथ त्यागी ने भी उन्हें हार्दिक शुभाशीष एवं आशीर्वाद दिए।
कृतिका त्यागी की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि समाज और शिक्षा जगत के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।