Safer Internet Day–2026 के अवसर पर जिला सभागार, मुजफ्फरनगर में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

मुजफ्फरनगर। Safer Internet Day–2026 के अवसर पर जिला सभागार, मुजफ्फरनगर में “Smart Technology, Safe Choices” थीम के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्वार्थ एवं अपर जिलाधिकारी वित्त गजेन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा साइबर अपराधों की बदलती प्रकृति, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, फर्जी लिंक व कॉल, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी और बैंकिंग फ्रॉड जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही इंटरनेट एवं स्मार्ट टेक्नोलॉजी के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं सतर्क उपयोग पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
अधिकारीगण ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में इंटरनेट हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। ऐसे में Smart Technology के साथ Safe Choices अपनाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि स्वयं को ही नहीं बल्कि समाज को भी साइबर अपराधों से सुरक्षित रखा जा सके। प्रतिभागियों को साइबर हेल्पलाइन नंबर, ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा त्वरित रिपोर्टिंग के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अन्य संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य डिजिटल युग में सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देना रहा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां