मुजफ्फरनगर में 5 दिन के भीतर व्यापारी की हत्या का खुलासा, हींग के लालच में दोस्त ने की थी हत्या

मुजफ्फरनगर। जिले की पुलिस ने 5 दिनों के भीतर व्यापारी की हत्या का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गोंडा निवासी व्यापारी की हत्या हींग के लालच में की गई थी। 5 दिन के भीतर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को खोल दिया। व्यापारी का शव क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हुआ था। सीओ […]
मुजफ्फरनगर। जिले की पुलिस ने 5 दिनों के भीतर व्यापारी की हत्या का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गोंडा निवासी व्यापारी की हत्या हींग के लालच में की गई थी। 5 दिन के भीतर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को खोल दिया। व्यापारी का शव क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हुआ था।
सीओ फुगाना देवव्रत वाजपई ने बताया कि तितावी थाना क्षेत्र के सोहजनी जाटान के जंगल से 21 जनवरी को एक शव बरामद हुआ था। बरामद शव की पहचान ओम प्रकाश गोस्वामी पुत्र सुभाष निवासी ओरी पूर्वा बट्वी पोस्ट भावनियपुर थाना खरगूपुर जनपद गोंडा के रूप में हुई थी। उन्होंने बताया कि ओमप्रकाश उपाध्याय हींग बेचने का काम करता था। इस दौरान उसकी दोस्ती रतनपुरी निवासी प्रवीण कश्यप से हो गई थी। प्रवीण कश्यप ने 20 जनवरी को फोन कर ओम प्रकाश को गांव में बुलाया था और उससे हींग लूट कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव गांव सोहजनी जाटान के जंगल में फेंक दिया था। शव फेंकने से पहले पहचान छिपाने के लिए उसे जलाया भी था।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण गन शॉट आया
सीओ ने बताया कि व्यापारी की गुमशुदगी थाना रतनपुरी में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने गंभीरता के साथ विवेचना की और आरोपी प्रवीण कश्यप को एक तमंचे के साथ दबोच लिया। प्रवीण कश्यप से व्यापारी से लूटी गई 60 हज़ार की हींग बरामद कर ली गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण गन शॉट आया। पुलिस ने 9 दिन में गहराई से छानबीन कर ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर दिया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: गेहूं के बीच लहलहा रही थी अफीम की फसल, पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक से फैली सनसनी
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां