नोवाक जोकोविच ने यूएस ओपन सेमीफाइनल हार के बाद संन्यास की अफवाहें खारिज कीं, कहा- अगले साल पूरा ग्रैंड स्लैम खेलूंगा

On

न्यूयॉर्क। यूएस ओपन के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को कार्लोस अल्काराज के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी, जिसके बाद सर्बियाई खिलाड़ी ने संन्यास की अटकलों को खारिज कर दिया। जोकोविच ने पुष्टि की है कि वह अगले साल एक पूर्ण ग्रैंड स्लैम सीजन खेलना चाहते हैं। 22 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने 38 वर्षीय सर्बियाई खिलाड़ी को 6-4, 7-6(4), 6-2 से शिकस्त देकर अपने सातवें और न्यूयॉर्क में दूसरे मेजर फाइनल में प्रवेश किया है।

 

और पढ़ें GST स्लैब में बड़ा बदलाव! आईपीएल टिकट महंगे, खेल जगत में दर्शकों पर पड़ेगा असर- GST Slab Change

और पढ़ें Asia Cup 2025: हिंदी कॉमेंट्री पैनल का ऐलान, टीम इंडिया का दमदार स्क्वाड और मैच कब कहां देख पाएंगे पूरी डिटेल

आर्थर ऐश स्टेडियम में करीब 2 घंटे 25 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में कार्लोस अल्काराज ने इस साल के ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2024 पेरिस ओलंपिक में जोकोविच से मिली हार का बदला लिया। सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कहा, "मैं अब भी ग्रैंड स्लैम खेलना चाहता हूं। मैं अगले साल पूरा ग्रैंड स्लैम सीजन खेलना चाहता हूं। देखते हैं कि ऐसा होता है या नहीं। लेकिन स्लैम तो स्लैम होते हैं। यह किसी भी अन्य टूर्नामेंट से अलग हैं। ये हमारे खेल के स्तंभ हैं। यह हमारे सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट हैं।"

और पढ़ें Asia Cup 2025: इरफान पठान ने चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन, जानिए कब और किससे होगा टीम इंडिया का पहला मुकाबला

 

नोवाक जोकोविच ने कहा, "मैं अपने टेनिस के स्तर से खुश हूं, लेकिन यह शारीरिक क्षमता की बात है। जैसा कि मैंने क्वार्टर फाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, मैं अपने शरीर को इस स्तर और लय को कई घंटों तक बनाए रखने के लिए तैयार करने की पूरी कोशिश करूंगा, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था। अपने करियर के इस पड़ाव पर यह ऐसी चीज है, जिस पर मेरा नियंत्रण नहीं है।"

 

100 टूर-लेवल खिताब जीत चुके नोवाक जोकोविच ने माना कि जब वह शारीरिक रूप से अपना स्तर बनाए नहीं रख पाते तो यह निराशाजनक होता है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनकी उम्र में यह अपेक्षित है। जोकोविच ने कहा, "यह समय और उम्र के साथ आता है। मैं अब भी प्रतिस्पर्धा का रोमांच महसूस करता हूं। इस मैच में दर्शकों से काफी सपोर्ट मिला। इसके लिए मैं बेहद आभारी हूं।

 

मैंने खेल का भरपूर आनंद लिया। यही एक बड़ी वजह है कि मैं खेलता जा रहा हूं। पिछले कुछ वर्षों में मुझे दुनियाभर से जो प्यार मिला, वह अद्भुत है।" कार्लोस अल्काराज अपने छठे ग्रैंड स्लैम खिताब और पीआईएफ एटीपी रैंकिंग में नंबर 1 पर वापसी की राह पर कायम हैं। 





 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

Mumbai News: मुंबई के दहिसर इलाके में रविवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ, जब न्यू जन कल्याण सोसाइटी की 24...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

Last Lunar Eclipse 2025: 7 सितंबर 2025 को देश का आखिरी चंद्र ग्रहण पूरे भारत में देखा गया। इस दौरान...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Pithampur News: इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। इंडोरमा इलाके की सागर श्री...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट 7 सितंबर को अपना जन्मदिन मेवाड़ की पावन भूमि...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  राजस्थान 
मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

उत्तर प्रदेश

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैंं। जिनके...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट व साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया

   कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। फर्रुखाबाद से भारतीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया