यूपी में 5 एमएलसी सीट पर हुआ मतदान, मुरादाबाद के अलावा सभी जगह रही शांति, 2 फरवरी को होगी गिनती

On

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की तीन खण्ड स्नातक और दो खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिये मतदान सोमवार को कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच संपन्न हो गया। निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम चार बजे तक चले मतदान में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक में 43.19 प्रतिशत,कानपुर खण्ड स्नातक […]

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की तीन खण्ड स्नातक और दो खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिये मतदान सोमवार को कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच संपन्न हो गया।

निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम चार बजे तक चले मतदान में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक में 43.19 प्रतिशत,कानपुर खण्ड स्नातक में 40.93 प्रतिशत, बरेली – मुरादाबाद खण्ड स्नातक में 53.72 प्रतिशत, इलाहाबाद- झाँसी खण्ड शिक्षक में 75.86 प्रतिशत और कानपुर खण्ड शिक्षक में 68.93 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण फैलाने वाली पेपर मिलों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': 4 बड़ी मिलों पर प्रशासन का छापा, बॉयलर और प्लांट सील ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में प्रदूषण फैलाने वाली पेपर मिलों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': 4 बड़ी मिलों पर प्रशासन का छापा, बॉयलर और प्लांट सील

मुरादाबार में दो दलों के समर्थकों के बीच धक्कामुक्की और हंगामें को छोड़ कर लगभग सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा। मतगणना दो फरवरी को बरेली, झांसी, गोरखपुर एवं कानपुर में सुबह आठ बजे से होगी और सभी परिणाम उसी दिन घोषित किये जाने की संभावना है। सभी पांच सीटों के लिये मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच माना जा रहा है।

महाशिवरात्रि पर आस्था का महाकुंभ: मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, भक्ति और शक्ति के संगम से गुंजायमान हुआ आकाश ये भी पढ़ें  महाशिवरात्रि पर आस्था का महाकुंभ: मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, भक्ति और शक्ति के संगम से गुंजायमान हुआ आकाश

झांसी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इलाहाबाद- झाँसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2023 के तहत हुये मतदान में भारी उत्साह देखा गया और शाम चार बजे तक करीब 79़ 63 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक में शाम चार बजे तक मतदान का प्रतिशत करीब 43.19 रहा। रामपुर जिले में बारिश के बीच स्नातक विधान परिषद सदस्य के लिए 45.04 यानी 12,248 मतदाताओं में से 5,517 ने मतदान किया।

खतौली में बेखौफ दबंगों का दुस्साहस: पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए सेल्समैन को बेल्टों से पीटा, पुलिस ने कूकड़ा के 3 आरोपियों को दबोचा ये भी पढ़ें  खतौली में बेखौफ दबंगों का दुस्साहस: पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए सेल्समैन को बेल्टों से पीटा, पुलिस ने कूकड़ा के 3 आरोपियों को दबोचा

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि सभी पांच सीटों में निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 12 फरवरी को समाप्त हो रहा है जिसके कारण यह चुनाव कराया गया है। इन पांच सीटों के लिये प्रदेश के 39 जिलों प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर कानपुर नगर कानपुर देहात उन्नाव, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, बदॉयू, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, सम्भल, बहराइच, श्रावस्ती, गोण्डा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, सन्त कबीर नगर, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी तथा अम्बेडकरनगर में मतदान संपन्न हुआ।

श्री सिंह ने बताया कि खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 238 मतदेय स्थल बनाये गये थे जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिये मतदान स्थलों की संख्या 826 थी। तीन खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 44 प्रत्याशी तथा दो खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 19 प्रत्याशी समेत पांच निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 63 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में एक-एक प्रेक्षक भी तैनात किये गये हैं। इसके अलावा 594 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 234 जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किये गये हैं। सभी मतदेय स्थलों पर शत-प्रतिशत माइक्रो ऑब्जर्वर एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है। चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए चार हजार 941 मतदान कर्मी लगाये गये हैं।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

विधानसभा सत्र 2026: सदन में दिखा शेरो-शायरी का अनूठा अंदाज़! मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने एक-दूसरे पर शायराना अंदाज़ में कसे तीखे तंज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को सवाल-जवाब के दौरान सियासी तकरार के साथ शायरी का रंग भी देखने को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
विधानसभा सत्र 2026: सदन में दिखा शेरो-शायरी का अनूठा अंदाज़! मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने एक-दूसरे पर शायराना अंदाज़ में कसे तीखे तंज

मेरठ में गर्मी की शुरुआत, IMD ने बारिश की चेतावनी जारी की

मेरठ। जिले में अब तापमान बढ़ने लगा है। शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आईएमडी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में गर्मी की शुरुआत, IMD ने बारिश की चेतावनी जारी की

सहारनपुर: फतेहपुर पुलिस मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय हिस्ट्रीशीटर रहमान गिरफ्तार, एक घायल

सहारनपुर।  फतेहपुर कलसिया मार्ग से जीवाला जाने वाले रास्ते पर वरिष्ठ उप निरीक्षक भूपेंद्र शर्मा की टीम के साथ   जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: फतेहपुर पुलिस मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय हिस्ट्रीशीटर रहमान गिरफ्तार, एक घायल

मेरठ: SCRIET, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में “इंटरव्यू क्रैक करने की तैयारी” विषयक कार्यशाला संपन्न

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के एससीआरआईईटी (SCRIET) में “How to Prepare Yourself to Crack an Interview” विषय पर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: SCRIET, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में “इंटरव्यू क्रैक करने की तैयारी” विषयक कार्यशाला संपन्न

दीवानी न्यायालय में बम धमकी से अफरा-तफरी, परिसर कराया गया खाली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित दीवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार को बम विस्फोट की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
दीवानी न्यायालय में बम धमकी से अफरा-तफरी, परिसर कराया गया खाली

उत्तर प्रदेश

विधानसभा सत्र 2026: सदन में दिखा शेरो-शायरी का अनूठा अंदाज़! मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने एक-दूसरे पर शायराना अंदाज़ में कसे तीखे तंज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को सवाल-जवाब के दौरान सियासी तकरार के साथ शायरी का रंग भी देखने को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
विधानसभा सत्र 2026: सदन में दिखा शेरो-शायरी का अनूठा अंदाज़! मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने एक-दूसरे पर शायराना अंदाज़ में कसे तीखे तंज

मेरठ में गर्मी की शुरुआत, IMD ने बारिश की चेतावनी जारी की

मेरठ। जिले में अब तापमान बढ़ने लगा है। शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आईएमडी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में गर्मी की शुरुआत, IMD ने बारिश की चेतावनी जारी की

सहारनपुर: फतेहपुर पुलिस मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय हिस्ट्रीशीटर रहमान गिरफ्तार, एक घायल

सहारनपुर।  फतेहपुर कलसिया मार्ग से जीवाला जाने वाले रास्ते पर वरिष्ठ उप निरीक्षक भूपेंद्र शर्मा की टीम के साथ   जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: फतेहपुर पुलिस मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय हिस्ट्रीशीटर रहमान गिरफ्तार, एक घायल

मेरठ: SCRIET, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में “इंटरव्यू क्रैक करने की तैयारी” विषयक कार्यशाला संपन्न

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के एससीआरआईईटी (SCRIET) में “How to Prepare Yourself to Crack an Interview” विषय पर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: SCRIET, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में “इंटरव्यू क्रैक करने की तैयारी” विषयक कार्यशाला संपन्न

सर्वाधिक लोकप्रिय