रालोद अकेले लड़ेगी जिला पंचायत चुनाव, 2027 में बनवाएंगे भाजपा की सरकार: त्रिलोकी त्यागी
झांसी। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री त्रिलोकी त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हाेने वाले जिला पंचायत का चुनाव राष्ट्रीय लोक दल पार्टी अकेले अपने दम पर लड़ेगी और अपने पार्टी के उम्मीदवाराें काे मैदान में उतरेगी। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री त्रिलोकी त्यागी रविवार को झांसी के एक स्थानीय होटल में आयोजित मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकाराें से वार्ता कर रहे थे। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोकी त्यागी ने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं ओर पदाधिकारियों में आगामी जिला पंचायत चुनाव में जोर शोर से तैयारी पूरी करने को कहा।
उन्हाेंने कहा कि रालाेद उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत का चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्हाेंने स्पष्ट किया कि रालाेद 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ भाजपा की सरकार बनाने का कार्य करेगी। रालाेद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री त्रिलोकी त्यागी ने पत्रकारों से कहा कि पिछले तीन माह से उत्तर प्रदेश में अलग अलग जिलों में उनकी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। आज झांसी में था और अगला सम्मेलन गोरखपुर में होगा।
ये भी पढ़ें मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांगउन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं में आगामी जिला पंचायत चुनाव की तैयारी ओर विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं जिलाध्यक्षों को मजबूत किया जा रहा है। गठबंधन वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी 32 राज्य के प्रधानमंत्री है, अटलजी 23 और मनमोहन सिंह 26 राज्यों के प्रधानमंत्री थे। उन्होंने कहा इस समय भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। गठबंधन का दौर चल रहा है, बिना गठबंधन के कुछ भी संभव नहीं। इसलिए उत्तर प्रदेश की सरकार भी पांच दलों से चल रही है। उन्होंने कहा कि पिछली बार लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल, बुंदेलखंड में भाजपा की सीट कम आई थी, लेकिन इस बार बुंदेलखंड पर हमारी पार्टी काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी। अपने पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारियों को मजबूत सशक्त बनाकर एनडीए को उत्तर प्रदेश में मजबूरी से जीत दिलाएंगे। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का योगदान रहेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय और जिलाध्यक्ष बृजमोहन यादव पिपरा भी उपस्थित रहे।
इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां