सहारनपुर में गणतंत्र दिवस 2026: तिरंगा लाइट, माल्यार्पण और प्रभातफेरी की तैयारियां

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि जनपद में गणतंत्रत दिवस के अवसर पर 24, 25 एवं 26 जनवरी को रात्रि में सभी सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा लाइट लगाई जाएं। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए कि शहर के प्रमुख चौराहों को तिरंगा लाइट से सजाया जाए। 
जिलाधिकारी मनीष बंसल कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में 26 जनवरी 2026 गणतन्त्र दिवस मनाये जाने के संबंध में बैठक को संबोधित कर रहे थे। आहूत की गयी।
 
नगर निगम द्वारा शहर में समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था, महापुरूषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कराएं। 26 जनवरी को सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 08ः30 बजे एवं शिक्षण संस्थाओं पर प्रातः 10ः00 बजे किया जायेगा। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में स्थापित महापुरूषों की प्रतिमाओं पर अधिकारियों द्वारा प्रातः 07ः30 बजे माल्यापर्ण कराया जायेगा। प्रभातफेरी प्रातः 06ः00 बजे जनकनगर स्थित गांधी आश्रम से प्रारम्भ होकर 06ः30 बजे घंटाघर पंहुचेगी तथा वहां से नेहरू मार्किट, शहीद गंज, चौक फव्वारा, पंसारी बाजार, सर्राफा सराय, लौहानी सराय, फायर ब्रिगेड से होकर गांधी पार्क में सम्पन्न होगी। 
 
गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा, घण्टाघर चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर जिला विद्यालय निरीक्षक, देहरादून चौक पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा, चौधरी चरण सिंह चौक पर चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा, जनकपुरी चौक स्थित डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा, पुल खुमरान शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर जिला आबकारी अधिकारी, लोहा बाजार स्थित तस्वीर झांसी की रानी एवं शहीद स्मारक पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा, स्टेडियम गांधी पार्क डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी द्वारा, जाटव नगर बस्ती डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर ए0आर0टी0ओ0(प्रवर्तन) द्वारा, माधव नगर/गढी मलूक पार्क स्थित डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर जिला उद्यान अधिकारी द्वारा, नुमाईश कैम्प भारत माता की प्रतिमा पर तहसीलदार सदर द्वारा, कैलाशपुर स्थित डा0 अम्बेडकर पार्क में स्थित डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर उप जिलाधिकारी सदर द्वारा, ग्राम पठेड व ग्राम नारायणपुर गुर्जर स्थित महंत जगन्नाथ दास तथा चौधरी प्रताप सिंह की प्रतिमा पर सब रजिस्ट्रार द्वारा, ग्राम रणदेवा में महंत जगन्नाथ दास की प्रतिमा पर तहसीलदार नकुड द्वारा, अशफाक उल्लाह चौंक पर स्मारक पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पुष्पांजली अर्पित करेंगे, विश्वकर्मा चौक पर माल्यार्पण डिप्टी कमीश्नर प्रशासन वाणिज्य कर द्वारा, रेलवे स्टेशन पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा, मुन्नालाल डिग्री कॉलेज मण्डी समिति के गेट के पास वीर शहीद अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर सहायक महानिरीक्षक निबन्धन द्वारा, हासिम खां चौंक मौ0 खजूरतला थाना मण्डी हाशिम खां की प्रतिमा पर बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा, सन सिटी कालोनी गेट के सामने राजबाहे की पटरी पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा माल्यार्पण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त समस्त उप जिलाधिकारी अपनी-अपनी तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
 
26 जनवरी को प्रातः 11 बजे विभिन्न स्थानों पर जनपद के अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा फल वितरण का कार्य किया जायेगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद में पूर्णतयाः मद्य निषेध रहेगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्टेडियम में क्रॉस कंट्री दौड़ के अंतर्गत साइकिल रेस जनता रोड महाराज सिंह कॉलेज ग्राउंड से पुंवारका 05 किमी तक का आयोजन प्रातः 7:00 आरंभ कराए जाने का निर्णय लिया गया है। पुलिस लाईन में पुलिस परेड का आयोजन 09ः00 बजे आरम्भ किया जायेगा।   
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, एस पी यातायात शैलेन्द्र श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं जयनाथ शर्मा, महेंद्र कुमार तनेजा, राजेश जैन, मौलवी फरीद, अमीर खान तथा जनपद के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
Views: 42

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर न्यूज़: शाहपुर में समझौते का दबाव बनाने के लिए बहन के 'आपत्तिजनक फोटो' वायरल करने की धमकी

मुजफ्फरनगर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर न्यूज़: शाहपुर में समझौते का दबाव बनाने के लिए बहन के 'आपत्तिजनक फोटो' वायरल करने की धमकी

मुज़फ्फरनगर में नसीरपुर विवाद का पटाक्षेप, टिकैत और हरेंद्र मलिक ने कराया समझौता, दोनों महापंचायतें रद्द, सिसौली में पंचायत में जुटे गणमान्य लोग

मुजफ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन)। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नसीरपुर में पिछले एक सप्ताह से जारी तनाव का बुधवार...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में नसीरपुर विवाद का पटाक्षेप, टिकैत और हरेंद्र मलिक ने कराया समझौता, दोनों महापंचायतें रद्द, सिसौली में पंचायत में जुटे गणमान्य लोग

मुजफ्फरनगर में MDA का महा-अभियान, 110 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर चला 'बुलडोजर'

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) ने अवैध कॉलोनाइजर्स के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में MDA का महा-अभियान, 110 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर चला 'बुलडोजर'

मुजफ्फरनगर बना 'गैस चैंबर', रॉयल बुलेटिन का महा-सर्वे: कौन है असल जिम्मेदार ?, बताएं अपनी राय, हम बनेंगे आपकी आवाज !

मुजफ्फरनगर। सर्दियों की विदाई के बाद मार्च के महीने में मुजफ्फरनगर की जनता पर 'प्रदूषण' और 'जहरीली धुंध' का दोहरा...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर बना 'गैस चैंबर', रॉयल बुलेटिन का महा-सर्वे: कौन है असल जिम्मेदार ?, बताएं अपनी राय, हम बनेंगे आपकी आवाज !

मुजफ्फरनगर: विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति ने कसी अफसरों पर नकेल, अवैध कब्जे हटाने के सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति ने बुधवार को मुजफ्फरनगर का दौरा कर विकास कार्यों और कानून...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति ने कसी अफसरों पर नकेल, अवैध कब्जे हटाने के सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश

"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

बागपत/शामली। "बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!"—मंगलवार की रात बागपत के दोघट में जब गोलियों की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  बागपत 
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात

बागपत/शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराध जगत में मंगलवार की रात एक और खूनी अध्याय लिख दिया गया। मुजफ्फरनगर कोर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  बागपत 
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात

महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने मंगलवार को महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने व सोशल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कुनेहटा की गौशाला में गोवंश के जगह-जगह पड़े कंकाल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार