मुजफ्फरनगर में चरथावल पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी, चल रहा था फरार

मुजफ्फरनगर। चरथावल पुलिस ने फरार चल रहे दुष्कर्मी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। फरार चल रहे दुष्कर्मी की गिरफ्तारी के लिए चरथावल पुलिस द्वारा अपने गुप्तचरों को अलर्ट मोड़ पर रखा गया था, जिसके बाद गुप्तचरों की सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा दुष्कर्मी को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस […]
मुजफ्फरनगर। चरथावल पुलिस ने फरार चल रहे दुष्कर्मी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। फरार चल रहे दुष्कर्मी की गिरफ्तारी के लिए चरथावल पुलिस द्वारा अपने गुप्तचरों को अलर्ट मोड़ पर रखा गया था, जिसके बाद गुप्तचरों की सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा दुष्कर्मी को दबोचने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस द्वारा पकड़े गए दुष्कर्मी की पहचान किंतु पुत्र बिजेंद्र निवासी काकड़ा शाहपुर के रूप में हुई है। जनपद भर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे हैं वांछित एवं शातिर अपराधियों के धरपकड़ अभियान के अंतर्गत जनपद भर के तमाम थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों के द्वारा क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न प्रकार से शिकंजा कसने का कार्य किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा पकड़े गए दुष्कर्मी को कानूनी कार्यवाही करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां