निवेश मित्र 3.0 लॉन्च: सीएम योगी ने यूपी की कंपनियों को दी ₹2781 करोड़ की सब्सिडी, उद्योग लगाना होगा और आसान

निवेश के लिए यूपी के पास अन्य की तुलना में सबसे अधिक 75 हजार एकड़ का लैंड बैंक: मुख्यमंत्री

On
School Ad

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को यहां लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में निवेश मित्र-3 का शुभारंभ किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश में संचालित कंपनियों को दो हजार 781 करोड़ 12 लाख रुपये सब्सिडी हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री ने राज्य की पूर्व सरकाराें परजमकर प्रहार किए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौ वर्ष पहले हम लोगों ने जो सपना देखा था, वह धरातल पर उतरने जा रहा है। आज दुनिया के किसी भी उद्यमी के लिए सबसे पसंदीदा निवेश के लिए जगह उप्र है, यह भरोसा बना है। पहले की सरकारों ने यही भरोसा खो दिया था। कोई उद्यमी निवेश नहीं करना चाह रहा था। आज हमारी टीम-यूपी के प्रयासों से यहां निवेश के लिए लोग उत्सुक हैं। उत्तर प्रदेश भारत का फूड बास्केट भी कहा जाता है। फूड सेक्टर में उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। पिछले नौ सालों में इस सेक्टर को खूब आगे बढ़ाया गया है। 11 फीसदी भूमि की उपलब्धता के साथ 21 फीसदी खाद्यान्न उत्पादन हमार उत्तर प्रदेश कर रहा है। युवाओं को रोजगार मिल सके, इसके लिए भी प्रयास किए गए। उप्र निवेश का गंतव्य बने, इस दिशा में बहुत प्रयास किए गए।

 मुज़फ्फरनगर के प्रेमी युगल की सहारनपुर के होटल के कमरे में संदिग्ध मौत, किशोरी ने पहचान छिपाने को दिया था बहन का आधार कार्ड ये भी पढ़ें   मुज़फ्फरनगर के प्रेमी युगल की सहारनपुर के होटल के कमरे में संदिग्ध मौत, किशोरी ने पहचान छिपाने को दिया था बहन का आधार कार्ड

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 की शुरुआत में शायद ही कोई मिलने आ जाता हो। हम लोग उद्यमियों से निवेश का आग्रह करते थे तो वे लोग हंसते थे। चौंक कर कहते थे कि निवेश और यूपी में। वे लोग कहते थे कि पांच साल पहले ही हम लोगों ने यूपी में निवेश नहीं करने का संकल्प ले लिया है। आप आए हैं, तो हम लोग विचार करेंगे। हर जनपद, तहसील और थाने में माफिया समानांतर सरकार चला रहे थे। तब हम लोगों ने तय किया कि अपराधियों की कमर तोड़नी है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरों टालरेंस की नीति अपनाई। जीरो टालरेंस के साथ ही जीरो करप्शन भी दिखे, इस दिशा में भी प्रयास किया गया। अब वे लोग ही जो कभी निवेश नहीं करना चाहते थे, फोन करके निवेश की इच्छा प्रकट कर रहे हैं। निवेश के लिए यूपी के पास 75 हजार एकड़ का लैंड बैंक है। किसी भी राज्य की तुलना में सबसे अधिक है।

होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: ईरान ने कहा— 'मार्ग बंद नहीं, केवल चुनिंदा जहाजों पर पाबंदी'; 22 देशों ने जताई सुरक्षा की चिंता ये भी पढ़ें  होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: ईरान ने कहा— 'मार्ग बंद नहीं, केवल चुनिंदा जहाजों पर पाबंदी'; 22 देशों ने जताई सुरक्षा की चिंता

 

महिपालपुर में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  महिपालपुर में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

योगी ने कहा कि हम लोग आए थे तो यूपी में डेढ़ एक्सप्रेस-वे थे। आज देश के अंदर एक्सप्रेस-वे के क्षेत्र में 55 फीसदी वृद्धि हो गयी है। गंगा एक्सप्रेस-वे का शुभारम्भ होने के साथ ही भारत में अकेले 60 फीसदी अकेले उप्र की हिस्सेदारी होगी। हमारे पास 16 डोमेस्टिक एयरपोर्ट और चार अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है। यूपी के सात शहरों में मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। ब्लॉक, जिला और राज्य मुख्यालय को टू-लेन सड़कों से जोड़ा गया है। आज गोरखपुर के दो उद्यमी इस कार्यक्रम में इंसेंटिव लेने के लिए आए हैं। गोरखपुर में निवेश एक सपना था। सुरक्षा नहीं मिल पाने की वजह से गोरखपुर के उद्यमी गुजरात में निवेश कर रहे थे। आज वे लोग ही गोरखपुर में उद्योग स्थापित किए हैं। उप्र के हर क्षेत्र में निवेश हो रहा है। कहीं पर भी कोई समस्या नहीं है।

उन्हाेंने कहा कि अब ट्रेड यूनियन के नाम पर फैक्टरियों को नुकसान नहीं पहुंचाने दिया जाता। हर दिन गृह विभाग की समीक्षा करता हूं। रात 11-12 बजे भी पता चल जाए कि किसी ट्रेड यूनियन के लोग फैक्ट्रियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो उसी वक्त संबंधित जिले के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान को फोन कर उठाता हूं। उनसे कहता हूं कि उन गुर्गों को टांग कर उप्र की सीमा से बाहर फेंक दो। इन लोगों ने कानपुर का क्या हश्र किया, सबके सामने है।

 

निवेश के लिए आवदेन की प्रक्रिया को काफी आसान किया गया है। सिंग विंडो सिस्टम निवेश मित्र-3 उद्यमियों की राह काफी आसान करेगा। इसमें आवेदन करने से लेकर अनुमोदन तक की व्यवस्था है। किसी प्रकार की हस्तक्षेप की नौबत न हो, इसकी व्यवस्था इसमें की गयी है। इस मौके पर 45 कम्पनियों को सब्सिडी वितरित करने के साथ 62 कंपनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (एलओसी) भी प्रदान किया गया है। उद्यमियाें के साथ एमथाेयू हुआ है।

इस मौके पर मंच पर मुख्यमंत्री याेगी के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, आईटी एवं इलेक्ट्रानिक मंत्री सुनील शर्मा, राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी के अलावा शासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Views: 61

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

केशव मौर्य का सपा पर वार: बोले- 40 हजार का वादा 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', 2027 में खिलेगा कमल

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को विश्वविख्यात मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
केशव मौर्य का सपा पर वार: बोले- 40 हजार का वादा 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', 2027 में खिलेगा कमल

NHAI ला सकता है नया AI सिस्टम, अब हाईवे के गड्ढे और खराबी खुद पकड़ेंगे स्मार्ट कैमरे, 40000KM सड़क होगी हाईटेक

अब भारत के हाईवे सफर को और ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। नेशनल हाईवे...
ऑटोमोबाइल 
NHAI ला सकता है नया AI सिस्टम, अब हाईवे के गड्ढे और खराबी खुद पकड़ेंगे स्मार्ट कैमरे, 40000KM सड़क होगी हाईटेक

नई दिल्ली: एम्स में हरीश राणा का निधन; देश के पहले 'पैसिव यूथेनेशिया' मामले में 13 साल बाद थमीं सांसें

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हरीश राणा का मंगलवार को निधन हो...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
नई दिल्ली: एम्स में हरीश राणा का निधन; देश के पहले 'पैसिव यूथेनेशिया' मामले में 13 साल बाद थमीं सांसें

हैदराबाद के कई पेट्रोल पंपों पर 'स्टॉक खत्म' के बोर्ड लगे, सरकार ने अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा

हैदराबाद। मंगलवार को हैदराबाद के कई पेट्रोल पंप बंद रहे, जबकि खुले हुए कुछ पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी...
Breaking News  राष्ट्रीय 
हैदराबाद के कई पेट्रोल पंपों पर 'स्टॉक खत्म' के बोर्ड लगे, सरकार ने अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा

जूस या शुगर ड्रिंक? राघव चड्ढा ने फूड ब्रांड्स पर उठाए गंभीर सवाल

देश में बिक रहे “फ्रूट जूस” को लेकर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। राघव चड्ढा ने फूड ब्रांड्स...
Breaking News  राष्ट्रीय 
जूस या शुगर ड्रिंक? राघव चड्ढा ने फूड ब्रांड्स पर उठाए गंभीर सवाल

उत्तर प्रदेश

केशव मौर्य का सपा पर वार: बोले- 40 हजार का वादा 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', 2027 में खिलेगा कमल

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को विश्वविख्यात मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
केशव मौर्य का सपा पर वार: बोले- 40 हजार का वादा 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', 2027 में खिलेगा कमल

सहारनपुर : किसान- मजदूर संगठन की बैठक में किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं पर चर्चा करते हुए एसडीएम को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

सहारनपुर (नकुड)।  सहारनपुर जनपद के कस्बा नकुड़ में किसान- मजदूर संगठन की मासिक बैठक में किसानों ने अपनी विभिन्न नुकसान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : किसान- मजदूर संगठन की बैठक में किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं पर चर्चा करते हुए एसडीएम को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

औरैया दोहरा हत्याकांड: पूर्व MLC कमलेश पाठक को 6 साल की सजा, 8 अन्य को 5-5 साल की जेल

औरैया। बहुचर्चित डबल मर्डर प्रकरण में मंगलवार को बड़ा फैसला सामने आया। पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक सहित आरोपितों को कोर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
औरैया दोहरा हत्याकांड: पूर्व MLC कमलेश पाठक को 6 साल की सजा, 8 अन्य को 5-5 साल की जेल

जौनपुर महोत्सव में 600 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न , प्रभारी मंत्री ने दिया आशीर्वाद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मंगलवार से शुरू हुए तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव के पहले दिन शाही किला परिसर...
उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 जौनपुर महोत्सव में 600 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न , प्रभारी मंत्री ने दिया आशीर्वाद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव