“मंत्री पुत्र को बिना पद के VIP प्रोटोकॉल दिलाने का विवाद: निजी सचिव आनंद शर्मा हटाए गए, सरकार ने जताई सख्ती”

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बेटे अभिषेक सिंह को प्रोटोकॉल दिलाने के मामले में मंत्री के निजी सचिव आनंद शर्मा को पद से हटा दिया गया है। यह निर्णय तब लिया गया जब मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर विवाद का कारण बना और मुख्यमंत्री कार्यालय समेत बीजेपी […]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बेटे अभिषेक सिंह को प्रोटोकॉल दिलाने के मामले में मंत्री के निजी सचिव आनंद शर्मा को पद से हटा दिया गया है। यह निर्णय तब लिया गया जब मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर विवाद का कारण बना और मुख्यमंत्री कार्यालय समेत बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की।

मुज़फ्फरनगर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार,1.25 लाख का है इनामी लुटेरा

और पढ़ें मेरठ में पड़ोस की दो किशोरियों को लेकर भागी युवती, दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़ा, प्रेमी संग हुई फरार

सूत्रों के अनुसार, पार्टी और सरकार के शीर्ष नेतृत्व ने स्वतंत्र देव सिंह को उनके निजी सचिव को हटाने की सलाह दी थी, जिसके बाद आनंद शर्मा को पद से हटाने का आदेश जारी किया गया। शर्मा सचिवालय में सेवा रैंक के अधिकारी थे।

और पढ़ें PET-2025: शाहजहांपुर में बाढ़ ने बिगाड़ी परीक्षा व्यवस्था, सात केंद्र बदले

संसद की सुरक्षा में फिर बड़ी चूक, दीवार फांदकर अंदर घुसा शख्स, मच गया हड़कंप

और पढ़ें भाद्रपद पूर्णिमा पर गंगा स्नान! बृजघाट और तिगरी गंगा धाम पर उमड़े हजारों श्रद्धालु, की पूजा अर्चना और दान

मामला क्या है?

यह मामला 15 अगस्त 2025 का है। स्वतंत्रता दिवस पर उरई में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें मंत्री के बेटे अभिषेक सिंह शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से उन्हें प्रोटोकॉल और सुरक्षा मुहैया कराई गई।

हरिद्वार टोल प्लाजा पर किसानों का उग्र आंदोलन, राकेश टिकैत ने किया महापंचायत का ऐलान

इसके लिए मंत्री के निजी सचिव आनंद कुमार की ओर से 14 अगस्त को जालौन के डीएम और एसपी को एक पत्र भेजा गया था, जिसमें अभिषेक सिंह के आगमन और कार्यक्रम में भागीदारी के दौरान आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया था। हालांकि, जब यह मामला मीडिया की सुर्खियों में आया, तब आनंद शर्मा ने खुद को पत्र भेजने से इनकार करते हुए इसे फर्जी बताया।

मोनू हत्याकांड पर भड़के डॉ. संजीव बालियान, बोले– दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

प्रशासनिक अधिकारियों की प्रतिक्रिया

  • एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने स्पष्ट किया कि अभिषेक सिंह को कोई विशेष सुरक्षा नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल उन्हीं को दिया जाता है जो शासन की तय श्रेणी में आते हैं।

  • सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा ने भी कहा कि उनके कार्यालय से कोई प्रोटोकॉल जारी नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि प्रोटोकॉल की मांग के कई पत्र आते हैं, लेकिन उसे केवल उन्हीं को दिया जाता है जो पात्र होते हैं।

  • अभिषेक सिंह के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) सत्येश ने बताया कि एक सिपाही को प्रोटोकॉल के तहत तैनात किया गया था, और ऐसा पहली बार हुआ था।

कौन पा सकता है वीआईपी प्रोटोकॉल?

नियमों के अनुसार, वीआईपी प्रोटोकॉल सिर्फ उन्हीं व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्हें Z, Z+ या Y श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त होती है, अथवा वे मंत्री, सांसद, न्यायाधीश, सेना प्रमुख, मुख्यमंत्री, राज्यपाल जैसे उच्च पदों पर हों। किसी भी आम व्यक्ति को यह सुविधा तभी मिल सकती है जब वह शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार भुगतान कर वैध प्रक्रिया पूरी करे।

स्वतंत्र देव सिंह का राजनीतिक सफर:

  • जन्म: 13 फरवरी 1964, मिर्जापुर

  • शिक्षा: एमएसवी इंटर कॉलेज, कालपी और डीएवी डिग्री कॉलेज, उरई

  • 1989 में आरएसएस प्रचारक बने

  • 1992 में एबीवीपी से जुड़े

  • 2000 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने

  • 2012 में विधानसभा चुनाव हारे, लेकिन एमएलसी बने

  • 2017 में परिवहन मंत्री, 2019 में मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी

  • 2022 में यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रहे

  • वर्तमान में योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री हैं

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

Mumbai News: मुंबई के दहिसर इलाके में रविवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ, जब न्यू जन कल्याण सोसाइटी की 24...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

Last Lunar Eclipse 2025: 7 सितंबर 2025 को देश का आखिरी चंद्र ग्रहण पूरे भारत में देखा गया। इस दौरान...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Pithampur News: इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। इंडोरमा इलाके की सागर श्री...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट 7 सितंबर को अपना जन्मदिन मेवाड़ की पावन भूमि...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  राजस्थान 
मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

उत्तर प्रदेश

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैंं। जिनके...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट व साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया

   कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। फर्रुखाबाद से भारतीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया