मेरठ: मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत छात्राओं व महिलाओं को जागरूक करने के लिए चौपाल आयोजित
मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के छात्राओं को जागरूक करने के लिए चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों, मंदिरों, बाजारों, अस्पतालों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर बालिकाओं, छात्राओं एवं महिलाओं को उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों आदि के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं पर केंद्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को गुड टच–बैड टच, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न, POCSO एक्ट, बाल श्रम, तथा साइबर अपराध से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के संचालन एवं उनकी उपयोगिता के संबंध में भी महिलाओं एवं बालिकाओं को अवगत कराया गया।
थाना कोतवाली क्षेत्र में एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं व बच्चों को फेज–5 अभियान के अंतर्गत जागरूक किया गया तथा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1930, 112, 102, 108, 1076 की जानकारी दी गई। थाना दौराला क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
थाना नौचंदी में मेरठ में मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां