मेरठ जिला कारागार में बंदियों को मिला प्लंबिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा कदम

मेरठ। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और एशियन पेंट्स उत्तरी प्रभाग नई दिल्ली के संयुक्त प्रयास से जिला कारागार परिसर में पांच दिवसीय प्लंबर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन संपन्न हुआ। समापन अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बंदियों और कैदियों को प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया।
30 बंदी,कैदियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उन्होंने सेवायोजन विभाग और एशियन पेंट्स को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के संयोजक के तौर पर सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय शशि भूषण उपाध्याय द्वारा बंदियों को संबोधित करते हुए उत्साहवर्धन किया। उन्हें सेवायोजन विभाग की अनेक गतिविधियों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन जेलर हरबंश पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर पुणे से आए हेमंत भालेराव सीनियर एग्जीक्यूटिव एशियन पेंट्स, डिप्टी जेलर राम रतन यादव ने अपने विचार रखें। प्रशिक्षण कार्यक्रम की इंचार्ज सुश्री अलका सिंह ने प्रशिक्षण संयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
आकाश प्रजापति एग्जीक्यूटिव एशियन पेंट्स और सुपरवाइजर योगेश द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा कराया गया। समापन अवसर पर प्रशिक्षण में शामिल सभी बंदियों और कैदियों को प्रमाण पत्र ,टूलकिट और बैग प्रदान किया गया। अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागी बंदियों और कैदियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।