गाजियाबाद: मोदी नगर में सर्राफा व्यापारी की हत्या के विरोध में व्यापारियों ने गोविंदपुरी मार्केट बंद कर धरना दिया
गाजियाबाद। मोदीनगर थाना क्षेत्र के मेरठ रोड पर सर्राफा व्यापारी की हत्या के बाद व्यापारी और दुकानदारों में भारी आक्रोश फैल गया। मोदीनगर और आसपास के व्यापारियों ने गोविंदपुरी मार्केट को बंद कर दिया और धरने पर बैठकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
व्यापारियों का कहना है कि मोदीनगर का यह इलाका पहले से बड़ा कस्बा रहा है और खुले बाजार में दुकान चलाते समय कानून व्यवस्था की चुनौती दी गई। भीड़ द्वारा पकड़े गए आरोपी बदमाश के एनकाउंटर की मांग की जा रही है। साथ ही मोदीनगर थाना प्रभारी और क्षेत्रीय सीओ पर कार्रवाई की भी मांग की जा रही है।
ये भी पढ़ें एमिटी विश्वविद्यालय में चार दिवसीय वार्षिक कला व डिजाइन कार्यक्रम ‘क्रिएटिव 2026’ का शुभारंभ व्यापारी बार-बार सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। घटना के बाद आसपास की सभी दुकानें बंद कर दी गईं, और व्यापारी धरने पर बैठे रहे।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी व्यापारी समूह को शांत कराने और स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर मौजूद हैं। मौके पर देहात के दो एसीपी और पांच थानों की भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। एडिशनल सीपी आलोक पप्रदर्शि भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां