भाकियू का धरना 10 वे दिन भी रहा जारी, किसानों का संजीव बालियान और कपिल देव पर बढ़ने लगा है गुस्सा !

On

मुजफ्फरनगर। पिछले दस दिनों से शहर के महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे किसानों के धरने को नई धार देने के लिए भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा विभिन्न रणनीतियां बनाकर कार्य किया जा रहा है।जनपद भर के विभिन्न दल, राजनैतिक पार्टी एवं सामाजिक संगठनों द्वारा समर्थन देने का सिलसिला […]

मुजफ्फरनगर। पिछले दस दिनों से शहर के महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे किसानों के धरने को नई धार देने के लिए भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा विभिन्न रणनीतियां बनाकर कार्य किया जा रहा है।जनपद भर के विभिन्न दल, राजनैतिक पार्टी एवं सामाजिक संगठनों द्वारा समर्थन देने का सिलसिला प्रति दिन जारी है। इसी बीच किसानों में ज़िले के दोनों मंत्रियों के खिलाफ भी गुस्सा बढ़ने लगा है।

सोमवार को सहरावत खाप द्वारा भारतीय किसान यूनियन के धरने को समर्थन दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक संदीप सहरावत ने कहा कि किसानों की लडाई को इंसाफ की दहलीज तक लेकर जाने का कार्य सहरावत खाप द्वारा किया जाएगा। केंद्र एवं प्रदेश में काबिज  भाजपा सरकार द्वारा देश के नेताओं का शोषण एवं उत्पीडऩ लगातार किया जा रहा है।

महाशिवरात्रि पर मुजफ्फरनगर में सुरक्षा का 'महा-चक्र': एसपी सिटी ने आधी रात को शिव चौक पर संभाला मोर्चा, श्रद्धालुओं का पूछा कुशलक्षेम ये भी पढ़ें  महाशिवरात्रि पर मुजफ्फरनगर में सुरक्षा का 'महा-चक्र': एसपी सिटी ने आधी रात को शिव चौक पर संभाला मोर्चा, श्रद्धालुओं का पूछा कुशलक्षेम

उन्होंने कहा कि भाजपा की अंधी बहरी सरकार को किसानों की समस्याएं दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता खेत में काम करें या अपनी समस्याओं को लेकर घमासान। उन्होंने कहा कि यदि देश का अन्नदाता सड़कों पर उतर आएगा तो खेत में अनाज कौन उठाएगा और कैसे देश एवं प्रदेश की जनता को भोजन मिल पाएगा। अगर सरकार यह सोचती है कि अनाज के गोदाम भरे हुए हैं या फिर बाहर से मंगवाया जाएगा तो यह सरकार की भूल है क्योंकि इस प्रकार का खेल ज्यादा दिनों तक नहीं चला करता।

भू-माफियाओं में हड़कंप: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर मुझेडा सादात पहुंची भारी पुलिस बल के साथ राजस्व टीम ये भी पढ़ें  भू-माफियाओं में हड़कंप: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर मुझेडा सादात पहुंची भारी पुलिस बल के साथ राजस्व टीम

इस दौरान भाजपा के दोनों मंत्रियों पर भी सहरावत खाप के राष्ट्रीय संयोजक संदीप सहरावत ने जमकर तंज कसे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के दो मंत्री हैं जो भाजपा का नेतृत्व करते हैं बावजूद इसके जनपद के किसान अपनी समस्याओं को लेकर पिछले 10 दिनों से कड़ाके की सर्दी में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पड़े हैं मगर भाजपा का प्रतिनिधित्व कर रहे दोनों मंत्री डॉ संजीव बालियान एवं कपिल देव अग्रवाल के कानों तक अभी यह खबर नहीं पहुंची कि हमारे जनपद का किसान अपनी मांगों को लेकर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पड़ा हुआ है और उनकी सुध लेनी चाहिए।

पुलिस और जनता के बीच 'सेतु' हैं चौकीदार: एसएसपी ने साइकिल, नकद इनाम और टॉर्च देकर बढ़ाया मान ये भी पढ़ें  पुलिस और जनता के बीच 'सेतु' हैं चौकीदार: एसएसपी ने साइकिल, नकद इनाम और टॉर्च देकर बढ़ाया मान

उन्होंने कहा कि संजीव बालियान और कपिल देव अग्रवाल खुद एक किसान और सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं मगर सत्ता के नशे में इतने मगरूर हो चुके हैं कि अपने किसान भाइयों की समस्याएं भी उनको दिखाई नहीं दे रही हैं।

10 दिनों से शहर के महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भारतीय किसान यूनियन का धरना मांगों को लेकर चल रहा है और इन 10 दिनों में भाजपा के किसी भी छोटे या बड़े मंत्रियों या पदाधिकारियों की हिम्मत आने की नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली भाजपा के मंत्रियों एवं कार्यकर्ताओं की जनता से लगाव का प्रमाण दे रही है।

वही शिवसेना के जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन के धरने को समर्थन दिया है। शिवसेना जिला प्रमुख सिखेड़ा ने समर्थन देते हुए कहा कि शिवसेना भारतीय किसान यूनियन के साथ तन मन धन से साथ है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को इंसाफ नहीं मिलेगा शिवसेना भारतीय किसान यूनियन के धरने पर मौजूद रहेगी और एक झोपड़ी शिवसेना की भी लगेगी जिसमें दिन-रात शिवसैनिक मौजूद रहेंगे और धरने को मजबूती के साथ इंसाफ की दहलीज तक लेकर जाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि एक झोपड़ी शिवसेना की ओर से लगाई जाएगी जिसमें किसान भाइयों के लिए खाने-पीने का राशन वितरित किया जाएगा ताकि अलग-अलग ब्लॉक से आए किसान भाइयों को खाने पीने में कोई समस्या उत्पन्न ना हो।

वहीं धरने को मजबूती से इंसाफ की तारीख तक ले कर जाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के द्वारा विभिन्न प्रकार से तैयारियां की जा रही हैं। धरने को नई धार देने के लिए मंगलवार को किसानों के गढ़ सिसौली में भी एक पंचायत का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में किसान प्रतिभाग करेंगे एवं आगामी 10  फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली संयुक्त मोर्चा की महापंचायत को सफल बनाने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मेरठ में 'विदेशी' घुसपैठ का बड़ा खुलासा: 34 साल से छिपकर रह रही पाकिस्तानी मां-बेटी पर मुकदमा, ISI कनेक्शन की जांच शुरू

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया विभाग की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में 'विदेशी' घुसपैठ का बड़ा खुलासा: 34 साल से छिपकर रह रही पाकिस्तानी मां-बेटी पर मुकदमा, ISI कनेक्शन की जांच शुरू

देवबंद : अवैध मस्कट के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद पुलिस ने अवैध मस्कट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के पास...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद : अवैध मस्कट के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरादाबाद: मनरेगा समाप्ति के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, लखनऊ कूच रोकने पर कैंप कार्यालय पर धरना

मुरादाबाद। मनरेगा योजना को समाप्त करने के कथित फैसले के खिलाफ लखनऊ विधानसभा घेराव के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: मनरेगा समाप्ति के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, लखनऊ कूच रोकने पर कैंप कार्यालय पर धरना

संभल में भ्रष्टाचार पर बड़ी स्ट्राइक: वसूली के आरोप में पूरी SOG टीम सस्पेंड, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

संभल। उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि स्वच्छ करने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए संभल पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
संभल में भ्रष्टाचार पर बड़ी स्ट्राइक: वसूली के आरोप में पूरी SOG टीम सस्पेंड, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' का आगाज: पीएम मोदी बोले- एआई से होगा 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय'

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में सोमवार से पांच दिवसीय वैश्विक एआई सम्मेलन 'इंडिया एआई इम्पैक्ट...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' का आगाज: पीएम मोदी बोले- एआई से होगा 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय'

उत्तर प्रदेश