रबर कंपनी में लगी आग बुझाते समय फटा फायर एक्सटिंग्विशर सिलेंडर, 3 घायल
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में एक रबर कंपनी में हादसा हो गया। जहां कंपनी की एक मशीन में आग लग गई और उस आग को बुझाने के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर का सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने के दौरान इसकी चपेट में 3 लोग आ गए और तीनों लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को आनन-फानन […]
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में एक रबर कंपनी में हादसा हो गया। जहां कंपनी की एक मशीन में आग लग गई और उस आग को बुझाने के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर का सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने के दौरान इसकी चपेट में 3 लोग आ गए और तीनों लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को आनन-फानन में ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना बीटा 2 क्षेत्र के अंतर्गत साइट 4 में ओ एम एफ ए रबर लिमिटेड कम्पनी है। जिसमें फैन बेल्ट व वी बेल्ट बनाने का काम होता है, आज सुबह कंपनी में काम करते समय एक मशीन में घर्षण के बाद आग लग गई। मशीन में लगी आग को बुझाने के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर का सिलेंडर फट गया, जिससे दुर्घटना हो गई।
ये भी पढ़ें जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध, परिसर में अवैध रूप से उड़ाए जा रहे हैं ड्रोन, रिपोर्ट दर्जइन दौरान मौके पर मौजूद तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल ले जाया गया।इस घटना में जितेन्द्र पांडे निवासी रोहतास बिहार, गंगाराम निवासी मथुरा व इंद्रजीत निवासी प्रयागराज घायल हुए हैं। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां